For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19 September Horoscope: कर्क राशि वाले रहेंगे आज पैसों के मामले में बेहद भाग्यशाली

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ ले कर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

19 September 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। यदि आपने कर्ज लिया है तो आज आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कर्ज चुकाने का दबाव आप पर अधिक रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर या साज सजावट की चीजों का कारोबार करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो बड़े भाई के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आलस्य और सुस्ती से बचने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें खासतौर पर अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से आपको बचने की जरूरत है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज वह भी पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। पिता की ओर से आज लाभ संभव है। जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत करने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर रोज-रोज की अनबन आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती हैं। सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें खासतौर पर अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। सहकर्मियों के साथ अनबन होने की आशंका है। हो सकता है आज मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आए। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में ऐसा कोई भी फैसला न लें और अपने काम पर फोकस करें। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। किसी करीबी से आज आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर मिल सकता है। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आप अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। बॉस आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। उनकी ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है जो भविष्य में आप के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में बदलाव का समय चल रहा है। अगर आप अपने फैसले समझदारी से लेंगे तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको आमदनी का नया स्त्रोत मिल सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज घर में किसी पूजा पाठ या हवन का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। हो सकता है आज आपके प्रिय कुछ उदास महसूस करें। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। चिंता मुक्त रहकर ही आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारियों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लग सकता है खासतौर पर अगर आप लोहे, अनाज, कपड़े आदि का व्यापार करते हैं तो आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में बॉस आपके द्वारा किए गए कार्यों में कई कमियां निकाल सकते हैं। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें और अपनी गलतियों से सबक लें। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। पैसों के मामले में आप ज्यादा लापरवाही न करें नहीं तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती हैं। आपका उग्र स्वभाव अपनों को आपसे दूर कर सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी में वृद्धि भी हो सकती है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके काम में बढ़ोतरी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर अगर आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आप ज्यादा तनाव लेने से बचें, साथ ही आराम पर भी ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों को आज अपना टारगेट पूरा करने के लिए काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपके हाथ सफलता लगेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। गुस्से और अहंकार से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आज बॉस अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। ऐसे में आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। दूसरों के बहकावे में आकर आप कोई भी निर्णय न लें तो बेहतर होगा अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। परिजनों की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ महत्वपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। आज आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। आने वाले दिनों में इसका अच्छा फायदा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज अचानक किसी मेहमान का घर आना हो सकता है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा और आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों को लेकर चल रहा आपका प्रयास सफल होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही सारी समस्याएं दूर होंगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ दूरियां कम होंगी। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आज आप कोई कठिन कार्य समय से पहले ही पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को स्टॉक बढ़ाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। यदि घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 19 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 19 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, September 18, 2021, 15:53 [IST]
Desktop Bottom Promotion