Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
19 August Horoscope: सिंह राशि वालों को मिलेगी आज जबरदस्त सफलता, क्या है आपके भाग्य में?
आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप विद्यार्थी है तो आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। पढ़ाई मैं आपका मन कुछ कम लगेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सुख सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। सेहत की बात करें तो बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके किसी कार्य में आ रही रुकावट दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घर में आज आप पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। मानसिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। अगर आपको पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप से कोई गलती होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको उधार लेन-देन करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
निजी हो या पेशेवर जीवन आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य तेजी से पूरे करने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी काम आप कल के लिए न छोड़ें। छोटे व्यापारियों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अपनों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आपको खुद का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आप स्वयं के लिए भी निकालें। इसे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आमदनी बढ़ाने के अपने प्रयासों में आपकको तेजी लाने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप विद्यार्थी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है, विशेष रूप से यही हाल ही में आपने कोई परीक्षा दिया तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको नौकरी की तलाश है तो आज आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के हाथ बड़ा मुनाफा लगेगा। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 5 बजे से 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को काफी सराहेंगे। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने बॉस का दिल जीतने में भी सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको माता पिता के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका है तो किसी करीबी की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। आज आपको आर्थिक फायदा होने के भी आसार हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। बच्चों के स्वास्थ्य का आपको अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बेवजह की चिंता से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 9:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपनी अच्छी वाणी के बल पर आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। लोग आपके गुणों की प्रशंसा करेंगे साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। अपनी सकारात्मकता और अनुभव के बल पर आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। पार्टनर के साथ वाद विवाद होने के आसार हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। अपने दिन को और भी खास बनाने के लिए आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम के साथ-साथ आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लोहे के कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपके कामकाज में गिरावट आने के आसार है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अपनों के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। बड़े भाई बहन के साथ रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जिम्मेदारियों का बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वर्क लोड अधिक रहने के कारण आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो हो सकता है आपके कोई सहकर्मी छुट्टी पर हो और उनका काम भी आपको ही पूरा करना पड़े। व्यापार करने वाले जातकों को आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। पिता के स्वास्थ्य में अचानक भारी गिरावट आ सकती है। आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहेगा। अनावश्य खर्चे हो सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप उसे सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 6:20 से 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:36
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप लेट पहुंचते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक भारी नुकसान करवा सकती है। सेहत के मामले में ठीक ठाक रहने के आसार है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











