Latest Updates
-
Bada Mangal 2026: आज चौथे बड़े मंगल पर जरूर पढ़ें बाबा नीम करौली के ये अनमोल विचार, बदल जाएगी किस्मत -
UP Dhaba Style Poori Aloo Recipe: घर पर बनाएं यूपी के मशहूर ढाबे जैसा स्वाद -
Bada Mangal 2026 Wishes: पवनपुत्र का आशीर्वाद...आज चौथे बड़े मंगल पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपनी किस्मत के सितारे -
Mughlai Method Shahi Korma Recipe: घर पर बनाएं शाही अंदाज में लाजवाब कोरमा -
Eid Mubarak Wishes For Wife: बकरीद पर अपनी बेगम को दें मोहब्बत भरा पैगाम, दिल से रहें हैप्पी ईद -
कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह? जिनका अक्षय कुमार संग 'घिस घिस घिस' गाने पर डांस हुआ वायरल -
Delhi Wali Ram Laddu Recipe: घर पर बनाएं दिल्ली के मशहूर और कुरकुरे राम लड्डू -
तुम मेरी गर्लफ्रेंड हो... अजनबी ने याददाश्त जाने का उठाया फायदा, सहेली ने खोला खौफनाक राज -
1500 रुपये की पेंशन के लिए सास को कंधे में बैठा 9 किलोमीटर पैदल चली बहू, Video देखकर रो पड़े लोग
19th December Horoscope: नौकरी-व्यापार में आज इन राशियों की होगी बड़ी तरक्की
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके बनेंगे अधूरे काम, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर रात को आप अधिक सतर्क रहें। अगर आप व्यापार करते हैं तो ओवरकॉन्फिडेंस में कोई भी फैसला लेने से बचें अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। अगर आप विधार्थी है और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आपको हृदय से जुड़ा कोई रोग है तो आज आपको अधिक सतर्कता बरतनी की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है। हालांकि जिम्मेदारियों से घबराने की जगह आपको मन लगाकर काम करने की जरूरत है। जल्द ही आपको अपनी इस मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो बड़े भाई के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। आपको संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक खर्चे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई नई डील करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। दफ्तर में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दफ्तर का वातावरण अच्छा रहेगा और आप आसानी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। हो सकता है बॉस की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिले। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आज आपको कोई पुराना उधार चुकाना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा।। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:24
शुभ समय:दोपहर 1:45 से शाम 5:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता बहुत ही अच्छा रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। वरिष्ठ अधिकारियों के सामने उग्र होने से बचें अन्यथा आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई कीमती तोहफा भी दे सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको अपने महत्वपूर्ण काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेकार की बातों को सोच कर आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें। आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। यदि आपको कोई बड़ा कार्य सौंपा गया है तो आप अधिक समय लेकर भी उस कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। आज छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती हैं। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप विधार्थी है और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि हो सकती है। यह सब जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसलों का ही नतीजा है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
मानसिक रूप स मजबूत रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों का त्याग करना होगा। साथ ही आप रोजाना ध्यान करें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को अनदेखा करने की भूल न करें। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो कर्मचारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही एक दूसरे पर आपका विश्वास भी मजबूत होगा। यदि कुछ समय से आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उन्हें लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारिक मामलों में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर और जल्दबाजी में अपना कोई भी व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें अन्यथा आज लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आज आप कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की गर्ममिजाजी आपको परेशान कर सकती है। यदि आप संतुलित व्यवहार नहीं करेंगे तो आपके घर की शांति भंग हो सकती हैं। साथ ही इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिए।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो मुमकिन है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी वापस भी ली जा सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो माता पिता के साथ आपको सम्मान से पेश आने की जरूरत है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो अपना पक्ष शांति से रखने का प्रयास करें। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। शराब जैसी बुरी आदत से दूर रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से वाहन का प्रयोग करते समय आप शराब पीने से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज स्वास्थ्य में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ी कोई शिकायत हो सकती है। आप लापरवाही से बचें और फौरन किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। कामकाज की बात करें तो प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको वो काम सौंपा जा सकता है जिसे करने की इच्छा आपको लंबे समय से थी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। आपके कड़वे बोल अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप बेवजह उदास महसूस कर सकते हैं। आप घर से बाहर निकलें और दोस्तों के साथ समय बिताएं। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अचानक अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा जमीन जायदाद से जुड़ा कोई फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो दफ्तर में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। माता पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज पिता की ओर आर्थिक लाभ संभव है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:20 तक



Click it and Unblock the Notifications