For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19th January Horoscope: इन राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा आज ताला

|

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार, वैवाहिक जीवन आदि से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप काफी फ्रेश और फुर्तीले रहेंगे। इसका असर आप के कामकाज पर भी देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। संतान से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी आप ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि शौक मौज पर अधिक धन खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 12: 40 से शाम 6:10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपको सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। बेवजह का अहंकार आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए दिन ठीक नहीं है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सेहत में गिरावट आने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आज आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को आज संभल लाकर रहने की सलाह दी जाती है। किसी तीसरे की दखलंदाजी की वजह से जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कोई कठिन कार्य पूरा हो सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त और थकान भरा रहेगा। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो जल्दबाजी में कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की आवश्यकता है। घर की मरम्मत आदि पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने के साथ आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 33

शुभ समय:प्रातः 4:20 से दोपहर 3:05 तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

लंबे समय बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए जाएं या फिर आप घर पर ही परिजनों के साथ समय बिताएं। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी होने के आसार हैं।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ समय:प्रातः 5 बजे से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का क्रोध आपको मुसीबत में डाल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और आप अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए विवादस्पद रहने वाला है। साथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। दफ्तर में आपको सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है, साथ ही आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आज आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का अंत होगा। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर का माहौल काफी पॉजिटिव रहेगा। आज आपके सभी काम बहुत ही तेजी से पूरे होंगे। इसके अलावा बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने करीबियों से सलाह लेने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। आपके दिल को काफी ठेस पहुंच सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास विफल होने से आज आप काफी निराश हो सकते हैं। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में अचानक गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधाएं आएंगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप समझ कर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक

English summary

Horoscope Today 19th January 2023 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 19th January 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, January 19, 2023, 5:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion