19 June Horoscope: इस राशि की गर्भवती महिलाओं को रहना होगा आज बेहद संभलकर, ये है आज का राशिफल

क्या आज आपको मिलेगा भाग्य का साथ और बनेंगे आपके बिगड़े काम? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आर्थिक जीवन आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपकी किस्मत में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातक पैसों के लेनदेन में पूरी पारदर्शिता रखें। यदि आज आप आपको लाभ कमाने का कोई मौका मिलता है तो आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको और मेहनत करने की आवश्यकता है। उच्च पद की प्राप्ति के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आज आप पूजा पाठ हवन आदि का भी आयोजन करवा सकते हैं। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। पिता या बड़े भाई की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही शानदार गुजरेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें या हंसी मजाक करने से बचना होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार और वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें नहीं तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है, साथ ही आपकी छवि भी खराब होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपको काफी निराशा होगी। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो सकता है और वे आपके साथ नरमी से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर प्यार से उनकी और अपना हाथ बढ़ाएं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपको कामकाज के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। लकड़ी, लोहे, प्लास्टिक, डेरी, दवाइयों आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। आपके कारोबार में तेजी आएगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा इस समय वे अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहें। यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। यदि आज आप कोई बड़ा खर्च करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की जरूरत है। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर सीढ़ियां उतरते और चढ़ते समय आप सावधानी बरतें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में बॉस रवैया कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यान से करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी कागजी कार्रवाई करते समय पूरी सतर्कता बरतनी की जरूरत है। आपकी छोटी सी चूक की वजह से आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपनी संतान के साथ समय व्यतीत करने की आवश्यकता है। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। हो सकता है उनकी शिक्षा आदि पर आज आपका काफी पैसा भी खर्च हो। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप एक दूसरे की मदद भी करेंगे। यदि आपको लंबे समय से कोई शारीरिक दिक्कत हो रही है तो आप को डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:4

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापारी है और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए उचित है। आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। पैसों के लिहाज से आज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप ऐसे स्त्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा न हो। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता या पिता की ओर से लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो चिंता से दूर रहकर ही आप स्वस्थ रह सकते हैं।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर लंबे समय से आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की सलाह दी जाती है। रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें आपको जरूर राहत मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को इस समय धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि काफी परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। उचित समय आने पर आपकी तरक्की जरूर होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील करने का अवसर मिल सकता है। आपके कारोबार में जल्द ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप बेरोजगार रहे हो नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपकी किसी व्यवसायिक योजना में बड़ी बाधा आ सकती है। अचानक आपका काम बीच में अटकने से आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। हालांकि आज जीवनसाथी कुछ उदास महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको बातचीत के द्वारा उनकी मन की बात जाने का प्रयास करना चाहिए। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आज से आप काफी थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है खासतौर अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के यहां अच्छा मुनाफा लग सकता है। यदि आप सोने चांदी का व्यापार करते हैं तो अचानक आपको बड़ा फायदा होने के आसार है। इसके अलावा कपड़ों के व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज छोटी सी बात पर आपकी अनबन हो सकती है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। धन हानी के संकेत मिल रहे हैं। आप पैसों से जुड़ा काम जल्दबाजी में न करें। यदि आपको लिवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें खासतौर पर आपको क्रोध और तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अपना मूड खराब करने से बचें। यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए बाहर जाएं। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। पैसों के मामले में व्यापारियों को किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण पार्टनर के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग:हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 5:25 से दोपहर 2:15 तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही है और आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। ग्रहों की शुभ स्थिति आपका कोई बड़ा फायदा करा सकती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपका प्रमोशन हुआ है तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। बॉस और उच्च अधिकारियों को निराश न करें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप शॉपिंग आदि की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है, इसके अलावा आपको ज्यादा टेंशन लेने से भी बचने की जरूरत है। आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके अलावा इसका बुरा असर आप के प्रदर्शन पर भी पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें, विशेष रूप से किसी को उधार देने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें, नहीं तो लंबे समय के लिए आपका पैसा अटक सकता है। अगर आपको गठिया की शिकायत है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:12

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

Story first published: Sunday, June 19, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion