For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

1 August Horoscope: मकर राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, इन राशियों के लिए भी है आज कुछ खास

|

क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

01 August 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके काम को सराहा जाएगा। सहकर्मियों के बीच आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटा मोटा मुनाफा हो सकता है। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें खासतौर पर अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो उसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है, साथ ही आप आराम पर भी ध्यान दें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े ग्राहकों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। आपके कामकाज में तेजी आएगी, साथ ही कुछ सकारात्मक बदलाव आने के भी आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेवजह की चीजों पर आपका धन खर्च हो सकता है। इस तरह की गलती करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक यदि उच्च पद की प्राप्ति का सपना देख रहे हैं तो आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त न होने से आज आपको काफी निराशा हो सकती है। आपके रिश्ते में कड़वाहट आने के आसार हैं। आपको एक दूसरे को मौका देने की आवश्यकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि कुछ समय से आप काम का बोझ अधिक महसूस कर रहे हैं तो आपको अपने लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। हो सके तो कामकाज को अलग रखकर आप आराम पर ध्यान दें या फिर दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिताएं। अपनी रूचियों पर ध्यान देने के लिए भी आज का दिन उचित है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज माता की ओर से लाभ भी संभव है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। एक दूसरे के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वार्थी किस्मत ने लोगों से आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज इस तरह के लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। दफ्तर में आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपके कठोर शब्द आपकी छवि खराब कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने के आसार हैं। इस समय उन्हें लापरवाही से बचने की जरूरत है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे, साथ ही आपके मन में कई तरह की नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। शिक्षा, मीडिया फैशन, आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। यदि कुछ दिनों से आपको कोई तकलीफ हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आपके कामकाज में जल्द ही एक नया मोड़ आने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के हाथ निराशा लग सकती है। यदि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल पा रहा है तो आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आप खुद पर और ईश्वर पर भरोसा रखें। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। हो सकता है कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप परिजनों के साथ ज्यादा समय न बिता पाएं। पैसों की स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है और आप बेवजह की चिंता न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है। आपको स्कॉलरशिप मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के इशारों को समझना होगा। यदि आप एक ही गलती बार-बार दोहराते रहेंगे तो आपको नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं, साथ ही आपका बड़ा आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। घर के वातावरण को प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पुराने किसी निवेश का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आप नौकरी छोड़कर व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ टकराव से बचें। आपके बीच की अनबन आपके घर का वातावरण खराब कर सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको मुंह या गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। भविष्य में इसका अच्छा परिणाम आपको मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छा ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन करते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। हो सके तो अपने परिजनों के साथ आप अधिक समय बिताने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 1st August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 1st August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, July 30, 2022, 15:54 [IST]
Desktop Bottom Promotion