1st January Horoscope: नए साल की शुरुआत इन राशियों के लिए होगी बेहद शानदार

नए साल का आगाज हो चुका है और एक बार फिर हमारी नई शुरुआत हो रही है। आइए जानते हैं कि साल का पहला दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। आज किसे अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और किसकी किस्मत का खुलेगा ताला।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें और खुद से जुड़ी कुछ जानकारियां भी उनसे बांटने से बचें नहीं तो आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि नए लोगों के साथ अपना काम करने वाले हैं तो आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में अचानक कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। एक दूसरे का साथ पाकर आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह भी बना रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक:28

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। इसके अलावा आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज बॉस का सख्त रवैया आपको काफी परेशान कर सकता है। हालांकि इस तरह की बातों से आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। माता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो थकान और तनाव बढ़ने से सेहत में गिरावट आएगी।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप शांत दिमाग से अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। आज उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित भी नजर आएंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो इस तरह के मामलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आ आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें, साथ ही उनकी बुराई करने से भी आपको बचने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी वाणी के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्राहकों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप सोच समझकर करें। निजी जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। खर्चे कुछ कम होंगे। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलने से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। झूठ बोलने से बचें अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य उच्च अधिकारियों की मदद से आज तय समय पर पूरा होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आपको जमीन जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के आसार है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप समय पर भोजन करें, साथ ही ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचें।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:12

शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आपको अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात संभव है। आपको अपने मित्रों से कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज भाई बहनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहने वाला है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:16

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको उनका मार्गदर्शन करने की जरूरत है। माता पिता के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है, खासतौर पर नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आज बॉस आपकी काफी तारीफ करेंगे और आपको आपकी तरक्की का भी संकेत मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको स्वंय के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज धारधार वस्तुओं का इस्तेमाल आपको संभलकर करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने से लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। आपको कम प्रयास में अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। हो सकता है आज आप घर पर ही पार्टी का आयोजन भी करें। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए बहुत ही खास होंगे। हालांकि पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आमदनी से अधिक खर्च न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कठिन रहने के आसार हैं। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। ज्यादा बड़ा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। यदि आपको गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आपको इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है। दफ्तर में अपने काम समय पर पूरे करें और कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलना मिलने से कुछ निराशा हो सकती है। हालांकि कारोबार में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं, इसलिए आप सकारात्मक रहें। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज अपनों के साथ पर्याप्त समय न बिता पाएं। आर्थिक दृष्टिकोण आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

Story first published: Sunday, January 1, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion