For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

1 July Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए रहेगा आज का दिन बेहद रोमांटिक

|

क्या आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी और मिलेगी आपको अपने प्रयासों में सफलता? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके कामकाज में तेजी आ सकती है। आपको अपने फैसलों के सही नतीजे भी मिल सकते हैं। वही नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। यदि कुछ समय से पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने की जरूरत है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी इस यात्रा का उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपकी अटकी हुई डील पूरी होगी। वहीं दूसरी ओर यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों को कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपको धैर्य रखें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो अपने करीबियों से सलाह जरूर ले लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज कोई शुभ समाचार मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा और आप बेहद उत्साहित रहेंगे। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आप अपने बड़ों से अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपने बजट को संतुलित रखने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्चे आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट की वजह बन सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। यदि आप काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो अपने जरूरी दस्तावेजों को साथ में रखना न भूलें अन्यथा आपकी यह यात्रा व्यर्थ ही जाएगी। इस राशि के डायबिटीज के मरीजों की सेहत में आज अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, खासतौर पर अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और आपकी शिक्षा में बाधा आ रही है तो आज आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। अब मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपका धन चोरी हो सकता है या उसके गुम होने के आसार हैं। घर का वातावरण ठीक रहेगा। आज छोटे भाई बहनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज भी मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों को भी आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे, विशेष रूप से यदि आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। घर का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। अपनों के साथ आप ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें और आपको उनकी खुशियों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिनों ठीक रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए अपने खाने पीने का ध्यान रखें।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी, साथ ही आपका प्रेम और भी गहरा होगा। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए भी आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड़ आ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप शॉपिंग आदि करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों का रवैया भी आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि बात स्वास्थ्य की की जाए तो अस्थमा के रोगियों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आज आप काफी थका हुआ और बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपकी लापरवाही के कारण आपका नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। जल्द ही आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। आज बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आय का नया स्त्रोत मिलने से आपकी सारी आर्थिक परेशानियों का अंत हो सकता है। आप छोटा-मोटा निवेश करने का भी फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। हालांकि जल्द ही आप बात को संभालने में कामयाब रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अचानक बॉस मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। बेहतर होगा आप उनकी बातों पर गौर करें। व्यापार से जुड़े जातक यदि साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की जरूरत है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। विपरीत परिस्थितियों में आपको समझदारी का परिचय देने की आवश्यकता है। घर हो या कार्यस्थल आज आपको इस बात का ध्यान रखना होगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। इस समय आपको टीम वर्क पर फोकस करने की जरूरत है। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो अपने बड़ों की सलाह लेकर ही कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लें। जल्दबाजी आपका नुकसान करा सकती है। पैसों की स्थिति औसत रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको उधार लेन-देन करने से भी बचना होगा। सेहत में सुधार के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि लंबे समय से कोई मामला अटका हुआ है तो उसे जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ छोटी सी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अचानक आपको सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापारी है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। यदि आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने वाले हैं तो सोच समझकर ही अपना निर्णय लें। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप काफी सकारात्मक और उत्साहित रहेंगे जिसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ है तो उसकी प्राप्ति न होने से आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आपको जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करें। हो सके तो आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आपको क्रोध और तनाव से दूर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगत लंबे समय से आप भूमि, मकान या वाहन लेने की सोच रहे हैं तो आप उसकी यह इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ हो सकता है, खासतौर पर अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करते हैं तो आप के कामकाज में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की का योग बन रहा है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों का जिद्दी स्वभाव आजाद की मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप उनके साथ ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। इस समय उन्हें आपको प्यार से समझाने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 1st July 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 1st July 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, June 30, 2022, 15:09 [IST]
Desktop Bottom Promotion