1st March Horoscope: इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगी मार्च शुरुआत

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आप काफी चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आज आप उनके साथ अधिक समय व्यतीत करें। साथ ही किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको काफी थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ समय:प्रातः 5 बजे से 11:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपको काम के साथ-साथ अपनी वाणी और व्यवहार का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को सरकारी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत काफी दमदार होने वाली है। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। मानसिक रूप से आप बेहद मजबूत रहेंगे और आप अपने सभी फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन बेहतर साबित होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का मिजाज काफी बढ़िया रहेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी सकारात्मक और एनर्जेटिक रहेंगे।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देने की आवश्यकता है। दफ्तर में अपने काम को लेकर आप अधिक गंभीर रहें। बार-बार एक ही गलती दोहराने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। पार्टनर के साथ आप तो बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। आज आपके साथी आपसे कोई वादा भी करेंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

काम का बढ़ता हुआ प्रेशर आज आपको काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करा सकता है। ऐसे में आपको अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। घर के किसी सदस्य के साथ अगर आपकी अनबन चल रही है तो बातचीत के द्वारा सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करें। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चे पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर और तेजी से अपने काम करेंगे। व्यापार से जुड़े अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आप एक दूसरे को अधिक समय दे पाएंगे। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने बढ़ते वजन पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप बाहर के भोजन से परहेज करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। आपका प्रमोशन हो सकता है। यदि आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका नुकसान हुआ है तो आज उसकी भरपाई हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। यदि आप पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर में वाद विवाद हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। छोटे-छोटे कई खर्चे हो सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। दफ्तर में बॉस का सख्त रवैया आपको काफी परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बड़ी रुकावट दूर होगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

माता पिता के साथ रिश्ते में तालमेल और बेहतर होगा। आज आपको उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अगर आप अविवाहित हैं घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। वहीं व्यापारियों को भी लाभ कमाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

Desktop Bottom Promotion