For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

1 November Horoscope: पैसों और सेहत के मामले में आज ये राशियां रहें सावधान

|

कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

1 November 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपका पूरा ध्यान आपके पारिवारिक जीवन पर होगा। लंबे समय बाद आज आप अपनों के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। विशेष रूप से बच्चों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके सभी काम आप की योजना के अनुसार पूरे होंगे। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि काफी दिनों से ही दफ्तर में आपका कोई काम पेंडिंग है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा बॉस आप लके खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं। इसका इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई डील अटकने से आर्थिक नुकसान होने के आसार है। इस तरह की परिस्थिति में आप जल्दबाजी करने से बचें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। आज छोटे भाई या बहन की ओर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:35

शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक रहेंगे और अपने सभी फैसले आप बहुत ही समझदारी से लेंगे। नौकरी हो या व्यापार आज कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज वे आपकी मेहनत पर भी गौर कर सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। आपके कार्य में आ रही सारी बाधाएं दूर हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। खर्चों की लिस्ट में कटौती होगी और आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें। साथ ही बिना सोचे समझे किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप की नजदीकियां बढ़ सकती है। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि आप अपने साथी को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों की आलोचना करने से आपको बचने की आवश्यकता है। आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातक को कि आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। किसी करीबी से आपको मदद मिल सकती है। आपको अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:24

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। ऐसे में आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। आज वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं, साथ ही आपका उनका रवैया भी आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होने के आसार हैं। विशेष रूप से यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 7: 15 से दोपहर 2: 05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि संभव है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपके कामकाज में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:11

शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। बेहतर और आप इस अवसर को भुनाने का पूरा प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च करने से आपको बचना होगा। विशेष रूप से केवल मौज मस्ती पर आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो यदि हाल ही में आपने अपना कोई ऑपरेशन करवाया है या फिर आप की सर्जरी हुई है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे, साथ ही आपको अपने फैसले लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आपका बजट असंतुलित होने के आसार हैं। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपना पक्ष शांति से रखने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से दूर रहें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपको सारे कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके साथी आपको शादी के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा गप्पेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें और अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए दिन ठीक नहीं है। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी है तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके सुंदर भविष्य के सपने पर पानी फेर सकती है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। इससे आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। बेहतर होगा आप भी अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया करने की कोशिश करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। बेहतर होगा काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय:प्रातः4:15 से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव किया है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातक यदि प्रमोशन आदि के लिए कोई नया कोर्स करने की सोच रहे हैं तो यह समय उचित है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। आज एक दूसरे के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आपके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो यदि आज छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे अनदेखा न करें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

English summary

Horoscope Today 1st November 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 1st November in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, November 1, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion