Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
2 February Horoscope: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, इन राशियों को भी मिलेगा मनचाहा फल
आज आपके जीवन में कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।\

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेंगी। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और पिता के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। यदि आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। दफ्तर में काम का बोझ आज कुछ हल्का रहेगा। काम को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय:प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 2:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो गई है तो आप बात को ज्यादा न बढ़ाएं। अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आज आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में आज कोई भी कागजी काम करने से बचने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग करेंगे। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव और अहंकार से बचें। यदि आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इस तरह की बातें आपके काम पर बुरा असर डाल सकती है। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च न करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको बहुत ही सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पार्टनर के साथ आप टकराव से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आज आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। पैसों के मामले में आपको किस्मत का साथ कुछ कम मिलेगा। आज हाथ में आया हुआ धन आसानी से सरक सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 30
शुभ समय:सुबह 9:35 से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि लंबे समय से आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो आज किसी करीबी की मदद से आप की यह समस्या सुलझ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि पैसों से जुड़ा लेन देन करने के लिए दिन उचित नहीं है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े ग्राहक के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके कारोबार में जल्द ही सकारात्मक बदलाव आएगा। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:23
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति होगी और आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को काफी सराहेंगे। साथ ही आज आपको आपकी तरक्की का भी संकेत मिल सकता है। व्यापारियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:प्रातः 5:30 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। भागदौड़ और तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय:सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। माता की ओर से लाभ भी संभव है। रोजमर्रा के कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो एक बार अपने पैसों के लिए उन्हें रिमाइंड जरूर कराएं। दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में जरा सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। परीक्षा में आप जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं व्यापारियों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आप समय पर भोजन करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी अवसर मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में बेवजह की बातों पर ध्यान देने की जगह यदि आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। जरा सी चूक अतीत में की हुई मेहनत पर पानी फेर सकती है। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 5 बजे से 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। एक दूसरे के प्रति आपका लगाव भी बढ़ेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 13
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











