Aaj Ka Rashifal 2 January Horoscope: कुंभ राशि वाले न करें आज आमदनी से अधिक खर्च

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा मोड़ लेकर आएगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

हो सकता है किसी कारणवश काम में आपका मन न लगे। हालांकि इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है। यह समय बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए अपने काम पर पूरा फोकस करने का प्रयास करें। साथ ही दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई लेने में पूरा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर का वातावरण आज बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। सेहत को लेकर आप ज्यादा चिंता न करें। तनाव मुक्त रहकर आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपका पूरा ध्यान पैसों पर ही रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। इसके अलावा यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज के आपको कोई अच्छी खबर मिलने के आसार हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। इसके अलावा सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए ही बड़े मुनाफे का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद आज सुलझने के आसार है। आपको बड़ी राहत मिल सकती है। इसके अलावा अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पिता आपकी उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस करेंगे। दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो जल्द ही आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपनी कोशिशें जारी रखें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आप अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिता पाएंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी आप ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज बॉस का मूड काफी गर्म रहने के आसार है। यदि बॉस आप पर गुस्सा करते हैं तो ऐसे में आपको शांत रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह के तर्क वितर्क से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करी तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी तनाव महसूस कर सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें और शांत दिमाग अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी योजनाएं आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। बच्चों को आपको ज्यादा समय देने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं पर खान-पान में ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापारियों को इस समय समय प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर पर अपना भरोसा मजबूत करने की कोशिश करें। इसके अलावा पैसों के मामले में आपको पूरी पारदर्शिता रखने की भी जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आपका कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा हो जाएगा। बड़े भाई के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। सेहत की बात करें तो ठंडी चीजों के सेवन से बचें अन्यथा आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इसके अलावा दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ आप तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ एक भी फैसला आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ आपका छोटा मोटा झगड़ा हो सकता है। आपको शांति से काम लेने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घरेलू सुख सुविधाओं पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपने खानपान की आदतों में आपको कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप आप पार्टनरशिप में कोई कारोबार करना चाहते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन शुभ रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीतने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार संभव है। हालांकि कोई भी आर्थिक लेन देन करते समय आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो बाहर का भोजन करने से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 5:25 से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों के लिए आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपका रूखा व्यवहार आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। संतान की शिक्षा में बाधा आने से आपकी चिंता बढ़ सकती हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपने सभी काम तेजी से और तय समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज घर पर ही आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। इसके अलावा आज पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन न ही करें तो बेहतर होगा। अगर आप व्यापार करते हैं और आपका टैक्स बकाया है तो जल्द से जल्द उसे भरने का प्रयास करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातक यदि अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा विशेष रूप से भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आपको अनावश्यक तनाव लेने से बचना होगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रात: 4:05 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीडिया के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। पार्टनर के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। इस तरह की बातों से आपको बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है खासतौर पर यदि आप इंजीनियरिंग या मेडिकल से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अधिक भागदौड़ से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 5 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

Story first published: Sunday, January 2, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion