For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 July Horoscope: ईश्वर की कृपा से इन राशियों के जीवन में आएंगे आज सकारात्मक बदलाव

|

ग्रहों की बदली हुई साल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। अचानक कोई पुराना रोग उभरने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपना कोई भी काम अधूरा छोड़ने से बचना होगा। इस समय की गई लापरवाही अतीत में की हुई मेहनत पर पानी फेर सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:29

शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होने के आसार हैं। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति भी मिल सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में कंपटीशन काफी अधिक रहेगा। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आज आपको उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। सेहत की बात करें तो आप ज्यादा तले, भुने या मसालेदार भोजन से परहेज करें, खासतौर पर यदि पहले से ही आपको पेट से जुड़ा कोई रोग है तो लापरवाही न करें ।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर यदि आप ऑनलाइन व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए यह समय उचित है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज पिता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। शादीशुदा जातक अपने रिश्ते में गलतफहमियों को जगा न दें। यदि आपके मन में कोई भी बात है तो अपने प्रिय से आप खुलकर बात करें। ज्यादा चिंता करना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा, साथ ही सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। यदि घर के कुछ सदस्यों के बीच मनमुटाव चल रहा है तो आज सारे गिले-शिकवे दूर होंगे और आपसी प्रेम बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज अचानक कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अधूरा है तो आज उसके पूरे होने से आप को बड़ी राहत मिलेगी। बॉस भी आप के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी काफी परिश्रम करना पड़ सकता है। कड़े संघर्ष के बाद आपके हाथ सफलता लगने की संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें, इससे आप आर्थिक तंगी से बचे रहेंगे। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए धन का आपको सही उपयोग करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों को मन लगाकर अपना काम करने की जरूरत है, विशेष रूप से यदि बॉस आपको कोई भी काम सौंपते हैं तो आप उसे प्राथमिकता दें। घर के बड़ों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कुछ नोकझोंक भी हो सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा आने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए फैसलों का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। खानपान में लापरवाही के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है, खासतौर पर अगर आपका काम लग्जरी आइटम्स का है तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को आप जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनों की खुशियों का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है, खासतौर पर बच्चों के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज आपको पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई जोखिम भरा फैसला लेने की सोच रहे हैं और आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो आपको अपने करीबियों से सलाह ले लेनी चाहिए। बिना सोचे समझे इस समय कोई भी काम न करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप काफी सकारात्मक और उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके बजट को बिगाड़ सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने पार्टनर पर भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। दूसरों की बातों में आकर आप अपने साथी पर शक करने से बचें। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि हाल ही में अपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आज आपको ऑफर लेटर मिलने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह सकारात्मक रहें और परिश्रम करते रहें। जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, विशेष रूप से यदि आपका काम स्टेशनरी, किराना, डेरी आदि से जुड़ा हुआ है तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज अचानक कुछ मेहमानों के घर आने से आपको अपनों के साथ अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। काफी दिनों बाद आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। आपको सिरदर्द, अनिद्रा, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर होगा आज आप कामकाज को अलग रखकर आराम पर ध्यान दें। सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे के प्रति आपका लगाव भी बढ़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रूकावट आ सकती है। इसके अलावा आप किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपका एक गलत फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के साथ टकराव संभव है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। पैसों को लेकर चल रहा प्रयास सफल हो सकता है जिससे आप काफी निराश रहेंगे। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से घबराने की जगह आपको उनका सामना डट कर करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज आप काफी चिंतित रहेंगे और मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Horoscope Today 2 July 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 2 July 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Friday, July 1, 2022, 17:04 [IST]
Desktop Bottom Promotion