2 June Horoscope: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा और आपकी चिंता दूर होगी। कामकाज में आपको तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी मेहनत और लगन का उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। धन कमाने का अच्छा मौका आपको मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और भी बेहतर होगी। सेहत को लेकर आप ज्यादा लापरवाही न करें। आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर करने से बचें, नहीं तो आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। जरा सी चूक आपको मुसीबत में डाल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन आपको भविष्य के लिए बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेवजह के झगड़े झंझट से दूर रहें। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करने की जरूरत है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि लंबे समय से आप अपनी तरक्की का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार कुछ और बढ़ सकता है। हालांकि आपको सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ सारे गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार अपने प्रिय के प्रति अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत की बात करें तो आज आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। देर तक खाली पेट रहने से बचें। इसके अलावा चाय, कॉफी का ज्यादा सेवन न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:30

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आज आप खरीदारी के लिए जाने वाले हैं तो आपको उतना ही खर्च करने की सलाह दी जाती है जितनी जरूरत हो। बेवजह के खर्चे आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। साथ ही आने वाले दिनों में आपको आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा करने में सफल रहेंगे। आज बॉस भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन करते समय जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे लिया हुआ आपका एक फैसला भविष्य में आपको मुसीबत में डाल सकता है। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सेहत की बात करें तो अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग शामिल करें, साथ ही खानपान में ज्यादा गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को पैसे के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा और आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आप किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

ग्रहों की नकारात्मक स्थिति आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है, खासतौर पर आपको अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का सख्त रवैया आपको तनाव दे सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछताना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण और बड़ा व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। उधार लेन-देन करने से बचें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:38

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है, साथ ही आपकी आर्थिक तंगी भी दूर होने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का भी अवसर मिलेगा। इंजीनियरिंग, लॉ, मेडिकल आदि से जुड़ी पढ़ाई करने वाले जातकों को बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको हाथों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। आप धैर्य से काम लें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से सारी मुश्किलों को पार करने में सफल रहेंगे। पैसों की लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। विपरित परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। सेहत में गिरावट संभव है। आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। लंबे समय बाद आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे और आपकी कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। वही नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ने के आसार हैं। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और आज आप एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे। यदि आप अपने प्रिय को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। आपको बड़ा फायदा होने के आसार हैं। वहीं कपड़े, खिलौने, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ भी अच्छा मुनाफा लग सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है, लेकिन आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती हैं। हालांकि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आप पीठ के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आपको बॉस के इशारों को समझना होगा। काम के प्रति ज्यादा लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। हो सकता है आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए। ऐसे में आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को जल्दबाजी में कोई भी डील न करने की सलाह दी जाती है। यदि लाभ कमाने का कोई मौका आपके हाथ लगता है तो आप बिना सोचे समझे कोई भी फैसला न लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। सेहत में सुधार आ सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लग सकता है। इसके अलावा आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपका प्रमोशन हो सकता है या फिर किसी बड़ी कंपनी से आपको नौकरी के लिए ऑफर आ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत रहना होगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:29

शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

Story first published: Thursday, June 2, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion