2 March Horoscope: इन राशि वालों का दिन रहेगा बेहद शानदार, चमकेगी किस्मत

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ ले कर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। इसके अलावा बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। कानूनी मामलों में लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। आज घर के कुछ सदस्यों के बीच कहासुनी हो सकती है। ऐसे में घर का वातावरण काफी तनावपूर्ण रहने के आसार है। जीवनसाथी के व्यवहार में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपके सहकर्मी भी आपकी मेहनत देखकर काफी प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में एक नया मोड़ आ सकता है। अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। कोई भी आर्थिक लेनदेन बिना सोचे समझे न करें। इसके अलावा आपको उधार लेन-देन से भी बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप उधार देते हैं तो लंबे समय के लिए आपका धन अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको पित्त संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। लापरवाही न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को ओवरकॉन्फिडेंस में आज को भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आर्थिक आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा लोहे के व्यापारियों को भी आज कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। आज वर्क लोड कम रहेगा और आपको खुद के लिए अतिरिक्त समय मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा, विशेष रूप से माता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। हो सकता है आप खुलकर अपने मन की बात उनसे साझा करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। यदि जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आपको पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आप अपने बड़ों या गुरुजनों की भी मदद ले सकते हैं। बेकार की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की ओर से वार्निंग मिल सकती है। यदि वे आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है तो जल्द से जल्द आपको वापसी करने की आवश्यकता है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है अटकी हुई डील पूरी होगी और आज धन की प्राप्ति का योग बन रहा है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पैरों में दर्द आदि की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर लेने से बचें अन्यथा बेकार की चीजों में आपका दिन बर्बाद हो सकता है। खुश रहें और सबके साथ अपनी खुशियां बांटे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा। घर के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पैसों की कमी के कारण आज आपकी चिंता भी बढ़ सकती हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। अगर आप व्यापारी है और आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आपके लिए लाभ का योग बन रहा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा परिणाम जल्द आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। दफ्तर में एक साथ आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का भी गलत रवैया आपको परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पुरानी किसी संपत्ति की बिक्री हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में काफी उथल-पुथल रहेगी और किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। ऐसे में आपको ईश्वर का ध्यान करने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज तनावपूर्ण रहने के आसार है। बॉस का रवैया आज काफी सख्त रहने वाला है। ऐसे में आप काम के प्रति ज्यादा लापरवाही करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पैसों की कमी की वजह से बीच में अटक सकता है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है, विशेष रूप से यदि आपकी संतान छोटी है तो उनकी पढ़ाई लिखाई को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी विषय में आपको कठिनाई महसूस हो रही है तो आप अपने अपने गुरुजनों की मदद लें। आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। अपने समय का सदुपयोग करें साथ ही टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। यदि दफ्तर में उच्च अधिकारी आपको कोई सुझाव देते हैं तो आपको उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। इसमें आपका ही फायदा है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से यदि आप कॉस्मेटिक्स, कपड़ों आदि का काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको शरीर के किसी हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आज काम का भार अधिक रहने वाला है। ऐसे में आपको मानसिक और शारीरिक रूप से पहले ही तैयार रहना होगा। इस समय अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने में आप ज्यादा आनाकानी न करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आने वाले दिनों में आपकी उतनी ही बड़ी तरक्की होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा ऐसे में आप उनके साथ विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ-साथ आप आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 8:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को कि किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयासरत है तो आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आज घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनों के साथ आप जमकर जश्न मनाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हो। अपना अच्छा बुरा आप स्वयं ही समझते हैं, विशेष रूप से बात जब अपनों की आती है तो आप सोच समझकर अपने फैसले लें। बेवजह जीवनसाथी पर शक करने की आपकी आदत आज आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों पर काम का दबाव अधिक रहने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंतित न हो। तनाव मुक्त रहें और अपने खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातक बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को अनदेखा करने की भूल न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। यदि आज आपको कोई नया व्यवसाय प्रस्ताव मिलता है तो अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही आप अपना अंतिम निर्णय लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। हो सकता है आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन करें। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

Story first published: Wednesday, March 2, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion