Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 2 May Horoscope: मई की शुरुआत इन 4 राशियों के लिए रहेगी बेहद खास
आज किन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें और किसका होगा बेड़ा पार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं, इसलिए आज काम पर पूरा फोकस करें और छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर के सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप वाद-विवाद से बचें और अपनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में लंबित कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। आज बॉस आप से नाखुश नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे, साथ ही आपकी शारीरिक थकान भी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। अपनों का गलत बर्ताव आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। यदि रिश्तो में दूरियां आ गई है तो बातचीत के द्वारा आप इस तरह के मसलों को हल करने का प्रयास करें, साथ ही आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है। आप कड़ा परिश्रम करें। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरुर सफल होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बिना सोचे समझे उधार देने से बचें। सेहत की बात करें तो आपको यूरिन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में भी सुधार आ सकता है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी, खासतौर पर छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बड़े भाई के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मौसमी बीमारियों से अलर्ट रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी करने वाले लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं और जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कामकाज के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। साथ ही आपकी नौकरी जाने का भी खतरा है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने की कोशिश करें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो देर रात तक जागने से बचें, नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। इस समय आपकी संतान को आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय उनके लिए भी निकालें। आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है, खासतौर पर अगर आप व्यापारी है तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों की गलतियां निकालने से बचने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप उनकी बुराइयां करने से भी बचें। दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज उसकी प्राप्ति आपको हो सकती है। भविष्य में आप जल्दबाजी में आर्थिक लेनदेन न करें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप मन लगाकर अपने काम करेंगे। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपका बढ़ता हुआ मानसिक तनाव आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकता है। यदि समय रहते आप नहीं संभलेंगे तो बड़ी मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आज कोई भी काम अधूरी न छोड़ें तो बेहतर होगा। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो इसका असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई परेशानी है तो आज आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको अपने बिजनेस करने के तरीके में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, साथ ही आपका प्रमोशन भी हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। यदि आप अपने कर्जों से जल्द से जल्द मुक्ति पाना चाहते हैं तो अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। अगर कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो अपनी बीमारी बढ़ाने की जगह आप डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार करने वाले लोग अगर किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं इस तरह के मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं है। आप उचित सलाह लेकर ही अपना फैसला लें। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। यदि आपको थायराइड की समस्या है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आप काफी बेहतर महसूस करेंगे और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो यदि आपको रोजाना दफ्तर लेट पहुंचने की आदत है तो आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। देर रात तक काम करने से बचें। आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपने घर की सुख और शांति बनाए रखने के लिए आप दफ्तर की टेंशन घर पर न लाएं तो बेहतर होगा। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। हो सके तो आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा आज कोई पुराना उधार भी चुकाना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस का मूड काफी गर्म रहेगा। ऐसे में छोटी सी गलती आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई भी नया काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











