For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 2 October Horoscope: आज इन राशियों को मिलेगा मनचाहा परिणाम

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ ले कर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप सकारात्मक रहें, जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा जिससे आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्द मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक दबाव बढ़ने के कारण आज आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 9:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी विषय में आपको कठिनाई महसूस हो रही है तो आपको अपने गुरुजनों की मदद लेने की जरूरत है। आप लगातार अभ्यास करते रहें। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अचानक कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। अनुभव की कमी के कारण इस कार्य को पूरा करने में आज आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आज आर्थिक लाभ संभव है। निजी जीवन की बात करें तो भाइयों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपने खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कार्यस्थल पर आपको बहुत ही समझदारी भरा बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आपका बड़बोलापन आज आपको मुश्किल में डाल सकता है। जब तक आपकी राय न मांगी जाए तब तक आप कुछ भी बोलने से बचें। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को अपने प्रयास बढ़ाने की जरूरत है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे आपको उतनी ही अच्छी सफलता मिलेगी। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो प्यार से अपने प्रिय को मनाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज नौकरी का कोई बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई का मौका आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ उनकी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों को लेकर आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको बिना सोचे समझे खर्चे न करने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी लापरवाही के कारण कारोबार में नुकसान संभव है। इसके अलावा भाइयों और पिता के साथ भी तालमेल बिगड़ने की आशंका है। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। गुस्से से आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। भविष्य में आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। सेहत की बात करें तो आज आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

ग्रहों की सकारात्मक स्थिति आज आपके जीवन में खुशियों की बहार ला सकती है। आज कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो नौकरीपेशा जातकों की स्थिति दफ्तर में मजबूत होगी। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। आपके विरोधी भी आज आपकी पीठ पीछे तारीफ कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से रुका हुआ काम कुछ आगे बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आपको खुद के लिए भी समय निकालने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको पूरी मेहनत और लगन से अपनी पढ़ाई करने की जरूरत है। आलस्य से बचें अन्यथा आपके सुंदर भविष्य के सपने पर पानी फिर जाएगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको कोई अच्छा ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होने के आसार हैं। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बॉस आपकी बातों को काफी महत्व देंगे। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन देखकर वे काफी प्रभावित हो सकते हैं। दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो समय पर भोजन करें और ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं और कोई नई डील करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के दिए हुए कार्यों को आज समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। आपकी लेटलतीफी आपको मुसीबत में डाल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हो सकता है आपके प्रिय इस बात को लेकर आपसे कुछ नाराज रहें। आप वीकेंड पर उनके लिए कुछ अच्छा और स्पेशल प्लान कर सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। विदेश यात्रा करने की आपकी इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। हालांकि आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी होगी लेकिन आपके लिए बेहद खास रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। पैसों के मामले में आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दवाइयों का व्यापार करने वाले लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर सोना चांदी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ निराशा लगेगी। दफ्तर में स्थिति आज कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। आपकी छोटी सी गलती के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। बॉस आज आपसे बेहद नाखुश रहेंगे। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि अगर आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक जागने से बचें अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आज आप नौकरी के लिए किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। पूरी सकारात्मकता और जोश के साथ आप आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी तरक्की का योग बन रहा है। खासतौर पर सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज भाई बहनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस की दिक्कत है तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको कुछ नए तरीकों की तलाश करनी चाहिए। नौकरी हो या व्यापार आपको कुछ रचनात्मक सोचना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई काम बीच में ही अटक सकता है। इसके अलावा घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। इसके अलावा माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आप काफी चिंतित रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप स्वयं पर नकारात्मकता को हावी न होने दें अन्यथा मानसिक रूप से ही नहीं आप शारीरिक रूप से भी कमजोर हो सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Horoscope Today 2 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, October 1, 2021, 13:12 [IST]
Desktop Bottom Promotion