For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 September Horoscope: इन राशियों को मिलेगी आज अच्छी खबर

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

02 September 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि गिरकर चोट लगने की आशंका है। बेहतर होगा आज आप वाहन का प्रयोग भी बहुत ही सावधानी से करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अधूरे कार्यों की वजह से आज आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी। साथ ही इससे केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से विपरीत परिस्थिति में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहने के आसार है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आपकी संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। उनकी उपलब्धि पर आपको काफी गर्व महसूस होगा। आज आप अपनों के साथ जमकर जश्न मनाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की समझदारी से आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं दवाइयों के व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई आर्थिक सौदेबाजी करने वाले हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। इसके अलावा दूसरों के कहने पर आप अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें अन्यथा आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास किया जा सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। किसी भी बात पर तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका भी मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। हालांकि किसी तरह की समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको कानों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। साथ ही आपको अपने लंबित कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नया काम शुरू करने से बचने की जरूरत है खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कोई काम करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती हैं। निजी जीवन की बात करें तो आपका अडियल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने की भूल न करें। जीवनसाथी को अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो फिट और एक्टिव रहने के लिए आपको अच्छे खान-पान के साथ थोड़ा वर्कआउट करने की भी जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही सुकून भरा दिन बिताएंगे। अपनों का साथ पाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपका प्रेम कितना गहरा है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। इसके अलावा उधार लेन-देन से भी आपको बचने की जरूरत है। काम करके बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का वर्कलोड आज कुछ कम रहेगा। आपको स्वयं के लिए आज पर्याप्त समय मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप का बढ़ता हुआ वजन आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने वजन को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि आपको बड़े खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम समय पर और बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ टकराव से बचें, खासतौर पर भाई बहनों के साथ तालमेल बिगड़ने न दें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज मन कुछ विचलित रहेगा और आप कई तरह की नकारात्मक विचारों से स्वयं को घिरा हुआ पाएंगे। मन में डर और शंकर की भावना रहेगी। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। इस समय आपको पूजा-पाठ पर अधिक ध्यान देने की सलाह देती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज पैसों की कमी की वजह से रुके हुए कुछ काम भी पूरे कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपको मुश्किल में डाल सकती है। बेहतर होगा आप समय का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है विशेष रूप से अगर आप खाने पीने की चीजों का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने के आसार है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ने से आज आप शारीरिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आप अपने काम पर अधिक फोकस करें। साथ ही अपनी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो आप उसे प्राथमिकता दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। पिता की ओर से आपको कोई बढ़िया सुझाव मिल सकता है। यदि आप उनकी बातों पर अमल करते हैं तो इसका फायदा आने वाले दिनों में आपको जरूर मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे और आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। जीवन साथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज भागदौड़ भरी दिनचर्या से आपको कुछ राहत मिल सकती है। आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों और परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आज आप सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि जोश में आकर आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। इस समय जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। यदि हाल ही में अपनी नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलना होगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों का आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि कानूनी मामले में आप को संभाल कर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बिना सोचे समझे किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी में किसी भी तरह का बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। हो सकता है किसी बड़ी कंपनी से आज आपको जॉब का भी ऑफर मिले। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। छोटे व्यापारियों की मुश्किलें कुछ बढ़ती नजर आ रही है। आपको सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। छोटी सी बात पर आप के बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव शारीरिक कष्ट दे सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आज कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आज आपको आपकी तरक्की के संकेत मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आप के कड़े परिश्रम का ही फल है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि जीवनसाथी की सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आप पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

English summary

Horoscope Today 2 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 2 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, September 1, 2021, 15:22 [IST]
Desktop Bottom Promotion