Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 20 April Horoscope: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपकी किस्मत में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। आज आपको आपकी तरक्की का संकेत भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है, लेकिन आप इस मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत से करेंगे और आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपके वैवाहिक जीवन में आज एक नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से अपना काम करने की कोशिश करें। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी जरूरी है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापारी वर्ग को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, खासतौर पर अगर आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है तो आज आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देंगे। वहीं दूसरी ओर दफ्तर में आज वर्क लोड अधिक रहेगा। हालांकि आप काफी एक्टिव नजर आएंगे और तेजी से तय समय पर अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें अन्यथा आपकी शादीशुदा जिंदगी में कलह बढ़ सकती है। एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको हाथों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। हो सकता है आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। काफी दिनों बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताएंगे। अतीत की कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करना आप पर भारी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको पायरिया की समस्या है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अपने दातों की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज घर के सदस्यों के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। यदि आप कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपको कहासुनी से बचने की सलाह दी जाती है। एक दूसरे पर आपको अपना भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। जल्द ही आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आर्थिक तंगी के कारण मन परेशान रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ने से आज शारीरिक स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी बड़ी तरक्की होने के आसार हैं। दफ्तर में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको नई जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो जल्द ही आपके कारोबार में वृद्धि होगी। आपका व्यापार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपको समझना होगा कि आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। यदि जीवनसाथी को आप कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कामकाज में तेजी आएगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ नए और बड़े ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिल सकता है, साथ ही आज आपकी आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको व्यर्थ की चिंता छोड़ कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन में थोड़ी नीरसता महसूस हो सकती है। आज आपके जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आप बातचीत के द्वारा उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आज छोटी सी बात पर आपके पार्टनर के साथ बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा गुस्से में आप ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके साथी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आप सोच समझकर खर्च करें, साथ ही पैसों के लेन देन में भी पूरी सावधानी बरतें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक -ठाक रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है कोई और आपकी मेहनत का श्रेय ले जाए। इसके अलावा वे आपकी छवि खराब करने का भी प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। किसी अटकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने के लिए आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। यदि कुछ समय से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अपनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। हो सके तो आज घर पर ही कोई गेट टुगेदर प्लान करें। इससे आपके आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और सारी कड़वाहट दूर होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उसको दिल की बीमारी है तो आप सावधान रहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी पढ़ाई लिखाई में कोई बाधा आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आपके बड़ों और गुरुजनों की मदद से आपकी परेशानी का हल निकल सकता है। कामकाज के लिए आज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आप काफी फिट और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में कई बाधाएं आ सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी सुस्ती और आलस्य के कारण आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। उच्च अधिकारियों के सामने आपकी छवि खराब सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर निवेश से जुड़े फैसले न लें तो बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में आपको प्रेम और उत्साह की कमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके कामकाज में तेजी आएगी और आपको कुछ कोई नया काम मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। इसके अलावा आपको पुराने किसी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों को आपकी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। वहीं जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता और बढ़ जाएगी। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











