Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
20 August Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा अपनी मेहनत का अच्छा फल, ये राशियां रहेंगी आज लकी
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। आज आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप लॉटरी और सट्टेबाजी से भी दूर रहें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बड़े ग्राहकों से डील करते समय आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा खासतौर पर माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इन्फेक्शन होने की आशंका है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। साथ ही ऑफिस पॉलिटिक्स से भी आपको संभल सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके सहकर्मियों पर भरोसा करने से बचें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कारोबार में गिरावट आने से आर्थिक नुकसान संभव है। साथ ही पार्टनर के साथ भी तालमेल बिगड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आपको जल्द से जल्द अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करना होगा अन्यथा देर हो सकती है। आज आपको चोट लगने की आशंका है बेहतर होगा आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही और आलस्य आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। यदि हाल ही में आपने नया व्यापार शुरु किया है तो आज आपको कुछ जोखिम भरे फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक और इधर उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका लापरवाह रवैया आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और मेहनत करने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो डायबिटीज के मरीजों को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापारी है और लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुका हुआ है तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आज बॉस आपकी काफी तारीफ कर सकते हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताने का प्रयास करें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में नीरसता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सोने चांदी से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको ठीक ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ कहासुनी या टकराव से बचें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को पर आपको गौर करने की जरूरत है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। शिक्षा को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माता पिता के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के बड़ों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पान, सिगरेट, गुटका आदि का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आज आप उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप समय पर अपना काम पूरा नहीं कर पाते तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा खासतौर पर अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में तेजी आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपके प्रिय के साथ कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो हाथों और पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दूसरों की आलोचना करने से बचें अन्यथा आज आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं, खासतौर पर कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकने से आप काफी तनाव में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का अगर आप सही उपयोग करते हैं तो जल्द ही आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा खासतौर पर अगर आप घर से दूर रहते हैं तो लंबे समय बाद आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद पाकर आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों के लिए आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। वही नौकरीपेशा लोगों को अपने लंबित कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो लापरवाही न करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 3:05 से शाम 6:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप बेरोजगार हैं और किसी बड़ी कंपनी में साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अनबन आज झगड़े का रूप ले सकती है। गुस्से में आप ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो आपके बीच के तनाव का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। सेहत में गिरावट संभव में खासतौर पर अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने करीबी लोगों की मदद ले सकते हैं। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके कार्यों में कई बाधाएं आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सेहतमंद रहने के लिए संतुलित भोजन के साथ आपको तनाव मुक्त रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 41
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। दफ्तर में आपके कार्य प्रदर्शन से उच्च अधिकारी बहुत ही प्रसन्न रहेंगे। आपकी स्थिति मजबूत होगी और जल्दी ही आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक अगर अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ कोई अच्छा मौका लग सकता है खासतौर पर साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। छोटे भाई या बहन का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है। अचानक कोई बड़ा घरेलू खर्चा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपके बिगड़े हुए बोल आज आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। घर हो या कार्यस्थल आप इस बात का ध्यान रखें। दफ्तर में बॉस आपके द्वारा किए गए कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। हो सकता है आज आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी वापस ले ली जाए। व्यापारियों को निवेश से जुड़े फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ-साथ आप स्वयं के लिए भी समय निकालने का प्रयास करें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे



Click it and Unblock the Notifications











