Aaj Ka Rashifal 20 March Horoscope: इन राशियों के लिए बन रहा है आज लाभ का योग

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से अपने दिन भर का हाल जानें यहां। तो आइए देखते हैं आज आपकी किस्मत में क्या है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपनी सूझबूझ और मधुर वाणी के बल पर आज अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने के आसार हैं। साथ ही आपको आर्थिक लाभ भी होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में कामयाब रहेंगे, साथ ही अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप बॉस के गुडबुक्स में भी आ सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों के लिए आज आप कुछ तोहफे भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। यदि कुछ समय से आप अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सोने चांदी से जुड़ा काम करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। दफ्तर में बॉस का मूड काफी खराब रहने वाला है। ऐसे में यदि आज आप अपने काम में ज्यादा गड़बड़ी करते हैं तो आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का पूरा ख्याल रखें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आपके प्रिय आपसे कुछ नाराज रहेंगे। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से और अहंकार से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आज अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। यदि वे आपको किसी भी तरह के बदलाव की सलाह देते हैं तो आपको तुरंत उनकी बातों पर गौर करना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। आप कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस समय आपके जीवनसाथी को आपके भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो माइग्रेन के रोगियों को आज संभलकर रहना होगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने गुरुजनों की सलाह लेते रहें, साथ ही अपने समय का सदुपयोग करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की जरूरत है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हंसी मजाक में ऐसी कोई बात न करें जिससे आप मुश्किल में पड़ जाएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। बाहर के भोजन से परहेज करें। आपको पेट से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप कड़ा परिश्रम करेंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कम्युनिकेशन गैप न रहे। आप समय-समय पर अपने कार्यों की जानकारी उन्हें देते रहें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। यदि आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो अच्छी तरह से जांच पड़ताल जरूर कर लें। घर का माहौल प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की आवश्यकता है। परिजनों के साथ बेवजह के अहंकार और टकराव से बचें। आर्थिक मामलों में अपने फैसले जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा अन्यथा आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज आपकी समस्या कुछ बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। हालांकि आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय आपके साथ ज्यादा वक्त बिताने की मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें निराश न करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य आज तय समय पर पूरा होगा। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में यदि सरकारी अड़चन आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप बेटाइम भोजन करने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने सभी काम तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों को लेकर भी आपकी चिंता गहरी होती नजर आ रही है। आप सकारात्मक रहें और परिश्रम करें। जल्द ही आपके हाथ कुछ अच्छे मौके लगेंगे। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें, खासतौर पर घर के बड़ों का मान सम्मान करें। जीवनसाथी के साथ विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें अन्यथा आपके बीच मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9:55 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

बेवजह की बातों को लेकर दूसरों के साथ टकराव से बचें अन्यथा आज का दिन बेकार की चीजों में ही नष्ट हो जाएगा। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा यदि आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ अच्छा मौका लग सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा। आज बॉस की ओर से आपको कोई बढ़िया सुझाव भी मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी नए ग्राहक के साथ व्यापार करने का मौका मिल सकता है। एक अच्छी शाम बिताने के लिए आज आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:10 से दोपहर 12:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी योजना आगे बढ़ेगी, साथ ही आपकी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान होगा। ट्रांसपोर्ट, रियल एस्टेट, लकड़ी, लोहे आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपकी पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि कुछ समय से आपके घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके प्रिय के व्यवहार में रूखापन रहेगा। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच के मसलों को हल करने का प्रयास करें। सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग शामिल करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आप विदेशी कंपनी में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी मेहनत सफल हो सकती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना व्यापार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज माता-पिता के साथ आप पर्याप्त समय बिता पाएंगे। यदि जीवनसाथी को आप कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। इस तरह की बातों से आपके बीच का रिश्ता और मजबूत होगा। अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो ज्यादा तनाव न लें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। यदि आप नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। वहीं डेयरी उत्पादों का काम करने वाले लोगों को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लेटलतीफी आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने के आसार हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी का भी समर्थन आपको नहीं मिलेगा। आपके प्रिय का बदला हुआ मिजाज आपको परेशान कर सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। हाथों या पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यह समय करियर पर अधिक फोकस करने वाला है। यदि तरक्की पाने के लिए आप कोई नया कोर्स करने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है। आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। छोटे भाई या बहन की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें, आपको चोट लगने के आसार हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

Story first published: Sunday, March 20, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion