Just In
- 1 hr ago Real Vs Fake Shampoo : आपका शैंपू असली है या नकली, इन ट्रिक्स से पता करें अंतर
- 2 hrs ago Eggs Freeze कराएंगी मृणाल ठाकुर, कौन और कब करवा सकता है एग फ्रीज जानें यहां
- 3 hrs ago प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या मिसकैरेज की तरफ इशारा, जानें यहां
- 4 hrs ago सफेद कपड़ों पर पड़ गए है पीले दाग, तो लांड्री में बेकिंग सोडा का यूं करें इस्तेमाल
Don't Miss
- News Guna News: महाआर्यमन सिंधिया का अनूठा अंदाज, बैलगाड़ी पर सवार होकर पापा के लिए वोट मांगे
- Technology इस दिन होने जा रहा Apple का स्पेशल इवेंट, नए iPad के साथ इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री
- Movies Salman Khan Case: शूटर्स के पास थीं 40 गोलियां, पुलिस को चकमा देने के लिए किया था ये काम, अब 4 दिनों के लिए...
- Finance Bengaluru Lok Sabha Election 2024: फ्री Rapido,बीयर.! वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर्स को दिए जा रहे ऑफर्स
- Travel 5 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा शिमला का 'द रिट्रीट', क्या है यह और क्यों रहेगा बंद?
- Automobiles करोड़ों की संपत्ति का मालिक, लग्जरी कारों का कलेक्शन, फिर भी Maruti की इस कार में चलते दिखे Rohit Sharma
- Education CCS यूनिवर्सिटी ने जारी की जून सेमेस्टर के LLB और LLM की डेटशीट 2024, 18 मई से होंगे एग्जाम
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
20 September Horoscope: तुला राशि वाले रहें आज वाद-विवाद से दूर, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए एक चुनौतियों से भरा रहने वाला है खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को कड़े परिश्रम के बाद अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। ऐसे में आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप सकारात्मक रहें और प्रयास करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके प्रिय का प्रेम और समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने की योजना बना रहे हैं तो वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप तेल का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। घर के किसी सदस्य की ओर से आज आर्थिक लाभ भी संभव है। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। अगर आप अपने प्रिय को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7:40 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको और कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही कारोबार में बड़ा नुकसान करा सकती है विशेष रूप से प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो छोटे भाई या बहन की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर का वातावरण काफी प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय आज आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपको किडनी से जुड़ी समस्या है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लंबे समय से आपको सफलता नहीं मिल रही है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी मेहनत आपको अच्छा फल दे सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों की तरक्की हो सकती है। आपका प्रमोशन होने के आसार हैं। खुदरा व्यापारियों को मिलाजुला फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। घरेलू कलह बढ़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे जिसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे, आपका भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 5:20 से दोपहर 3:05 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज बॉस भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप उचित सलाह लेकर ही कोई भी फैसला लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 11:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके बीच बड़ा झगड़ा होने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें अन्यथा आपके रिश्ते में बड़ी दरार पड़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्ग आपके बर्ताव की आलोचना भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज बिना किसी बाधा के आपके सभी काम पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो अपनी सूझबूझ से आज आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। सेहत की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों को लेकर किसी के साथ झगड़ा होने की आशंका है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें अन्यथा लंबे समय के लिए आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों का समय का दिन ध्यान रखना होगा। आज आप पर वर्क लोड अधिक रह सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। हो सकता है आप उनके लिए खरीदारी करने भी जाएं। हालांकि जोश में आकर आप अपने बजट से ज्यादा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आमदनी बढ़ेगी। आपके कारोबार में भी वृद्धि संभव है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर अपने प्रिये के साथ चर्चा करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज गलेसे जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बदलते हुए मौसम के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आने की संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। बॉस का सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको ठंडे और शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। लंबे समय बाद आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपका लापरवाह रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा काम के साथ आप अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे विशेष रुप से अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ निराशा लग सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आपके अपने आप का भला ही चाहते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस समय काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को बड़े मुनाफे के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपकी मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आज आपको कोई नया बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी विशेष रूप से अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज का दिन अपनों के साथ बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। शाम को किसी किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। सेहत की बात करें तो आपको सिगरेट और शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मानसिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आपको मौज मस्ती करने का भी मौका मिल सकता है। अपनों के साथ आज आप सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आप की खूब प्रशंसा करेंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके काम में तेजी आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक