Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
20th February Horoscope: महादेव की कृपा से आज इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। इसके अलावा आज आपको अपनी महत्वपूर्ण फाइल बहुत ही संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को वाली लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको एक दूसरे के मन की बात जाने का अवसर प्राप्त होगा। दफ्तर में आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय:सुबह 6:20 से 11:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज बेवजह की बातों को लेकर मन परेशान रहेगा। बेहतर होगा आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम पर पड़ेगा। साथ ही आपकी सेहत में भी गिरावट आएगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको उधार लेनदेन से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपको काफी परेशान कर सकता है। हो सकता है आज वे आपके साथ काफी सख्ती से पेश आएं। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप अनाज का कारोबार करते हैं तो आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। घर का माहौल शांत रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से बचें। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में से स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आपको पैसा कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। दफ्तर में बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे और इसका लाभ आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। हालांकि आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर क सदस्यों के साथ आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। लंबे समय बाद अपनों के साथ आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन भी करेंगे। दफ्तर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए आप कड़ा परिश्रम करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिले। खुदरा व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको उनके सुझावों पर गौर करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़े ग्राहक के साथ डील करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। परिवार के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी संतोषजनक रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जल्दबाजी में आप निवेश से जुड़े फैसले न लें तो बेहतर होगा। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके सभी काम सही समय पर पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं छोटे व्यापारियों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा करने की भूल न करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। इसके अलावा धन की प्राप्ति न होने से भी आपको काफी निराशा हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। जरा सी चूक अतीत में किए हुए मेहनत पर पानी फेर सकती है। साथ इस तरह की बातें आप की छवि को भी खराब कर सकती है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिले। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। आज पैसों को लेकर आपके बीच कहासुनी भी हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक



Click it and Unblock the Notifications











