Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
20th October Horoscope: सिंह राशि वाले रहें आज वाद-विवाद से दूर, क्या है आपके भाग्य में?
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक मामले में आपको जरा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो आप अपने करीबियों की सलाह जरूर लें। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता को सता सकती है। हो सके तो आप अपने मन की बात किसी अपने से साझा करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। अतीत में किए हुए निवेश का दुगना फायदा आपको हो सकता है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
बिना सोचे समझे आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आज आपके साथ धोखेबाजी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो बॉस आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं। आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। धन कमाने का कोई अच्छा अवसर आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें, विशेष रूप से यदि आपकी सेहत कमजोर चल रही है तो आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा कोई गंभीर रोग हो सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। यदि समय रहते आप नहीं संभलें तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देकर आप अपने काम पर फोकस करें। इस तरह की बातें आपकी छवि को भी खराब कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि हाल में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो उसके अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। आपके कामकाज में तेजी आएगी और आज आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जताकोम् को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। ऐसे में इसके लिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिगरेट और शराब से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज घर में वाद विवाद होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। इस तरह के मामले में आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से रिश्तों में कड़वाहट और बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। यदि आप अपने कोई कर्ज या उधार लिया है तो आप धीरे-धीरे उसे चुकाने का प्रयास करें। इसे आपका दबाव कम हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपका कोई कठिन कार्य तय समय पर पूरा हो सकता है। साथ ही आपकी मेहनत को भी काफी सराहा जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। घर हो या कार्यस्थल आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। आज आप पर काम का दबाव भी अधिक रहने के आसार हैं। हो सकता है बॉस की ओर से काफी प्रेशर रहे। ऐसे में आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आप बहुत ही धैर्य से काम लें। व्यापार से जुड़े जातक को को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम पैसों की वजह से बीच में अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। बेवजह का गुस्सा आपके रिश्तों के लिए ठीक नहीं है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप बेरोजगार है तो आज आपके लिए नौकरी का कोई बढ़िया ऑफर आ सकता है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। आप इसी तरह भविष्य में भी परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप अपना कामकाज आगे बढ़ाना चाहते हैं तो यह समय उचित है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। आप उनके लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप सकारात्मक रहें और काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों की स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। आपके पुराने संपर्कों से आपको फायदा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी या झगड़े झंझट से बचें। इस तरह की बातें आपके बच्चों पर बुरा असर डाल सकती है। यदि आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो आपको गुस्से और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। किसी करीबी के साथ आपका टकराव हो सकता है। बेहतर होगा आप बहुत ही संतुलित व्यवहार करें अन्यथा आपका आज का दिन व्यर्थ की चीजों में नष्ट हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आएगी। आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बड़ा खर्च करने के लिए दिन ठीक नहीं है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपने बच्चे पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। यदि प्रमोशन के लिए कोई नया कोर्स करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों के सभी काम उनकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करेंसी तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। परीक्षा में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। जल्द ही आपको आपके लक्ष्य की प्राप्ति होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। आज बॉस का मूड भी काफी खराब रहेगा। ऐसे में आप गलतियां करने से बचें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और अच्छा होगा। आप किसी नए कारोबार में किस्मत आजमाने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आप सावधान रहें।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घरेलू कलह बढ़ सकता है। आज मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। हो सकता है आप काम पर भी आप ठीक से फोकस न कर पाएं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते हुए खर्च का बजट असंतुलित कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने मित्रों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज मानसिक तनाव बढ़ेगा, साथ ही शारीरिक थकान भी रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक



Click it and Unblock the Notifications











