For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

21 August Horoscope: इन 3 राशियों के लिए बन रहा है आज शुभ संयोग

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके बनेंगे बिगड़े काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

सफलता प्राप्त करने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें और खुद पर भरोसा रखें। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में बॉस के साथ काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप खुलकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जल्दबाजी में आप गलत निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आज उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। सरकारी नियम कानूनों का सख्ती से पालन करें। जरा सी लापरवाही आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें, साथ ही अपने कार्यों से जुड़ी गुप्त जानकारियां इधर-उधर बांटने से बचें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महामारी को देखते हुए आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप विवादों में फंस सकते हैं। इसके अलावा कोट कचहरी का भी चक्कर हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों पर आप जरूर गौर करें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक मुनाफा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ मनमुटाव संभव है। छोटी-छोटी बातों पर राई का पहाड़ बनाने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वालों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने सभी काम तय समय पर पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। बड़े व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। वाद विवाद से नुकसान आपका ही होगा। पारिवारिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अपनी जिम्मेदारियों को आप नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपको काम के साथ-साथ अपने परिवार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो खान पान में गड़बड़ी के कारण आपकी सेहत में गिरावट संभव है। बेहतर होगा आप संतुलित भोजन करें और समय पर खाना खाने की आदत डालें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों की कमी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की जरूरत है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं और जितना ज्यादा हो सके उतना बचत करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका कड़ा परिश्रम सफल होता नजर आ रहा है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

बेवजह की बातों को सोच कर आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें। बेहतर होगा आज आप अपने परिजनों और मित्रों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। इसके अलावा आप अपनी मनपसंद किताब पढ़ें या मूवी देखें। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप सफलता चाहते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। बड़ा कर्ज लेने से बचें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आपको अपने काम से जुड़े दस्तावेजों को संभाल कर रखने की जरूरत है, नहीं तो बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला उभर सकता है। परिजनों के बीच मतभेद गहरे रहे हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा जिसे लेकर आज आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा पैसों की कमी की वजह से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होने के आसार है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। अगर आप अविवाहित है और आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी आर्थिक सौदेबाजी सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा होने से बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। यदि आप इस काम को तय समय पर और सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं तो जल्द ही आपकी पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कमर या पीठ के दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप दान धर्म के कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा खासतौर पर भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार दिन गुजारने वाले हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बड़े मुनाफे लग सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। हालांकि आपको ज्यादा लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण डील करने वाले हैं तो अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। जल्दबाजी में आप ऐसी कोई गलती न करें जिसे आप को शर्मिंदा होना पड़े। अगर आज आप किसी बड़ी कंपनी में साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको मिलेगा। बड़ी बहन की ओर से आज आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

English summary

Horoscope Today 21 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 21 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, August 20, 2021, 18:56 [IST]
Desktop Bottom Promotion