Latest Updates
-
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां
Aaj Ka Rashifal 21 February Horoscope: वृश्चिक राशि वालों को होगी आज अच्छे फल की प्राप्ति
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, बताएगा का दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों को लेकर यदि कोई चिंता है तो आज आप को कुछ राहत मिल सकती है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास कुछ रहेगा। सेहत को लेकर आपकी समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है। आपको वायरल या कोई इंफेक्शन हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने से आपको बचने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे बेवजह की बातों में नष्ट न करें। मेहनत करें और आगे बढ़े। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो किसी नई नौकरी के लिए अपनी तलाश शुरू कर सकते हैं। वहीं व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आपका धन लंबे समय से कहीं अटका है तो आज उसकी प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मुमकिन है वे आपकी किसी बात से सहमत न रहें। सेहत के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। मित्रों और गुरुजनों का सहयोग मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके कार्यों को खूब सराहा जाएगा। आपके बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। हो सकता है वे आपको कोई नई जिम्मेदारी भी सौंपे। अगर आप अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी यह योजना आगे बढ़ सकती है। आपको आर्थिक सहायता मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और वे आपके हर फैसले का समर्थन करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में अगर आप अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सभी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपका कोई बिगड़ा हुआ कार्य अचानक बन सकता है। व्यापार में कुछ बदलाव भी आ सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को नजरअंदाज न करें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बात करते समय आपको अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। दफ्तर के कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा आज आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज लाभ हो सकता है विशेष रूप से अगर आपका काम लोहे का है तो आपको आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। कामकाज की टेंशन घर पर न लाएं इससे आपके घर का वातावरण बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत की बात करें तो आपको अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने पर आप ध्यान दें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में अपना दिमाग शांत रखें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप इस तरह की बातों से बचें। व्यापारी अगर बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका गुस्सैल स्वभाव घर में कलह की वजह बन सकता है। अगर आज आप शांति से काम लेंगे तो आने वाली परेशानियों से आप बच सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौंपा जाए। ऐसे में काम का बोझ बढ़ने से आप काफी तनाव महसूस करेंगे। वहीं व्यापारियों को जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना होगा। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो आज आपको ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी शारीरिक थकान आज बढ़ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है जिससे धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप किसी पुराने कर्ज से परेशान हैं तो जल्द ही आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। घर के वातावरण में कुछ बदलाव आ सकता है। यदि बड़े भाई या पिता के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आपको समझदारी से बात को संभालने की कोशिश करनी होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। मुमकिन है आज वे कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। दफ्तर में आपको अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। इससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आत्मविश्वास से किए गए कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप नया व्यापार शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। घर का कोई सदस्य यदि आप से नाराज चल रहा है तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
ज्यादा आलस्य आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद को तरोताजा रखने की कोशिश करें। आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें और हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहें। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। आज की गई यात्रा से केवल आपका समय नष्ट होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्चा कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के कार्यों में आज कई बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप धैर्य का दामन थामे रहें। जल्द ही आपकी सारी समस्याएं दूर होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने ग्राहकों से डील करते समय पूरी सावधानी बरतें , विशेष रूप से अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर कर करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
काम का बोझ आप पर बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। वरिष्ठ अधिकारी आप से नाराज हो सकते हैं। अगर आप कोई ऑनलाइन कोर्स करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय उपयुक्त है। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। आज आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त न हो। आपके माता-पिता आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। हालांकि इस समय आपको उनकी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारिक मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले अगर आप अपने करीबियों या कुछ अनुभवी लोगों की सलाह लेते हैं तो आपको इसका अच्छा फायदा मिलेगा खासतौर पर अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको समझदारी से काम लेना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कठिन से कठिन कार्य भी आप सरलता से पूरा कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। शाम को अचानक घर पर मेहमानों का आना हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











