Aaj Ka Rashifal 21 March Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए बन रही है आज शानदार परिस्थितियां

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि आपकी निजी जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं तो आप समझदारी से उन्हें हल करने का प्रयास करें। झगड़े झंझट से बचें। विशेष रूप से पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में आपको बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातक यदि नया कारोबार शुरू करने वाले हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से तारीफ मिलेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप काफी तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आपके पास कुछ नए अधिकार भी होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभदायक रहने वाली है। आपके कारोबार में जल्द ही तेजी देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके शादीशुदा जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। डायबिटीज के मरीज अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पैसों की तंगी के कारण आज आपकी कोई व्यवसायिक योजना बीच में अटक सकती है। आप काफी निराश और हताश महसूस कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। बेहतर होगा आप मन लगाकर अपना काम करें। यदि कुछ दिनों से आपके घर का वातावरण ठीक नहीं चल रहा है तो आज के दिन कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। अपनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के झगड़े झंझट से दूर रहें। पिता की ओर से आज आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक जागना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। हालांकि आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत सफल हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। निजी जीवन में स्थिति अनुकूल नजर आ रही है। आज जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपने प्रिय पर गर्व महसूस होगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज आप अपनों के लिए भी समय निकालेंगे। आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों को लेकर चल रहा है आपका प्रयास सफल हो सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें, नहीं तो आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से यदि आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। सहकर्मियों के बीच आपकी स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। माता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। जीवनसाथी के बर्ताव में भी बदलाव देखने को मिलेगा। आज आपके प्रिय आपके साथ बहुत ही प्यार से पेश आएंगे। सेहत की बात करें तो आपको हार्मोन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को योजनाबद्ध तरीके से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप किसी नए वाहन, प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप घर पर पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपको जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करने का अवसर मिलेगा। आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको खांसी, जुकाम एलर्जी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। साथ ही आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी लगाम लगाने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करते रहें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। यदि आप कोई नई डील करने वाले हैं तो उससे जुड़ी मीटिंग हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। यदि किसी बात को लेकर आप परेशान हैं तो अपने मन की बात अपनों से साझा करें। हो सकता है आपकी परेशानी का हल आपको मिल जाए। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली हैं तो पढ़ाई लिखाई के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपकी भविष्य की योजनाओं पर पानी फिर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्चा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में चल रही राजनीति से आप संभलकर रहें। किसी भी तरह के गॉसिप का हिस्सा न बनें तो बेहतर होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज पैसों से जुड़ा कोई भी आर्थिक लेन देन न करें तो बेहतर होगा नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है, खासतौर पर आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कड़े संघर्ष के बाद आज आपको सफलता मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन करा सकते हैं। इसके अलावा आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिलेगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें खासतौर पर पैसों के मामले में आप पूरी सतर्कता बरतें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह का अहंकार आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके लिए शानदार परिस्थितियां बन रही हैं। कम प्रयास में आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की भी तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं और मनचाहा ट्रांसफर चाहते हैं तो आज आपको दफ्तर में अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं और इसके लिए आपको अपने पिता की मंजूरी चाहिए तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको गुटखा, पान, शराब आदि जैसी आदतों से दूर रहने की सलाह दी जाती है

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका क्रोध आपके घरेलू कलह को बढ़ा सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। शौक मौज पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। जहां बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Monday, March 21, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion