Just In
- 1 hr ago
July Monthly Rashifal 2022: जुलाई का महीना इन 5 राशियों के लिए दे रहा है अच्छा संकेत
- 1 hr ago
डायबिटीज होने पर बढ़ जाता है यूटीआई का खतरा, कुछ इस तरह संक्रमण से करें बचाव
- 5 hrs ago
1 July Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए रहेगा आज का दिन बेहद रोमांटिक
- 18 hrs ago
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022, पहले दिन करें मां शैलपुत्री की आराधना
Don't Miss
- News
कोरोना अपडेट: भारत में एक्टिव केस 1.7 लाख, बीते 24 घंटों में 17070 नए केस और 23 मौतें
- Travel
जानें मुन्नार के पावर हाउस झरने चिन्नाकनाल वॉटरफॉल के बारे में
- Movies
'मैं जेनिटिकली फिल्मी हूं! डॉक्टर ने मेरा ब्लड ग्रुप यू/ए बताया है!': रणबीर कपूर , VIDEO
- Finance
Gas Cylinder आज से 198 रुपये सस्ता, जानिए नए रेट
- Education
CISCE Result 2022 Date Time Kab Aayega सीआईएससीई आईसीएसई 10वीं आईएससी 12वीं रिजल्ट 2022 कब आएगा जानिए
- Technology
Samsung Student Advantage Program 2022 : स्टूडेंस्ट के लिए लाया है धमाकेदार डील्स और ऑफर
- Automobiles
भारत में जल्द लाॅन्च होगी Suzuki की एक नई धांसू बाइक, 998cc के इंजन से होगी लैस
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
21 May Horoscope: आर्थिक मामले में आज ये राशियां रहें संभलकर
अगर आप अपने दिन भर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपनी आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, व्यवसाय, नौकरी आदि से संबंधित सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आपको अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात संभव है। आपको अपने मित्रों से कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को कानूनी नियमों का पालन सख्ती से करने की जरूरत है। जरा सी चूक आपको मुसीबत में डाल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज भाई बहनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहने वाला है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंतित होने से बचें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आपको इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है। दफ्तर में बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलना मिलने से कुछ निराशा हो सकती है। हालांकि कारोबार में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं, इसलिए आप सकारात्मक रहें और मेहनत करते जाएं। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज अपनों के साथ और पर्याप्त समय न न बिता पाएं। आर्थिक दृष्टिकोण आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप व्यर्थ की चिंता से भी दूर रहे हैं।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
लकड़ी के कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके भी पूरे होने से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की वजह से आज आप ठीक से अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए, इसके अलावा आप बेकार की बातों से दूर रहें। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। आपको कम प्रयास में अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। अगर आप बेरोजगार है और अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। हो सकता है आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन करें। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। हालांकि पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आमदनी से अधिक खर्च न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें, साथ ही उनकी बुराई करने से भी आपको बचने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें और अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी वाणी के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्राहकों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप सोच समझकर करें। निजी जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। झगड़े झंझट से नुकसान आपका ही होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। खर्चे कुछ कम होंगे। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आज आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो आप उनकी सलाह जरूर लें। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके कामकाज पर भी पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप शांत दिमाग से अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। आज उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित भी नजर आएंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो इस तरह के मामलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे, साथ ही शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें और खुद से जुड़ी कुछ जानकारियां भी उनसे बांटने से बचें नहीं तो आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि नए लोगों के साथ अपना काम करने वाले हैं तो आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप शांति से काम लें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। उनका मार्गदर्शन करें, साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ाएं। माता पिता के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आज किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर पिता के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है, खासतौर पर नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का मीठा फल मिल सकता है। आज बॉस आपकी काफी तारीफ करेंगे और आपको आपकी तरक्की का भी संकेत मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको स्वंय के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर बात आज आपको धारधार वस्तुओं का इस्तेमाल संभलकर करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। इसके अलावा आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कोई काम करने वाले हैं और आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बॉस का सख्त रवैया आपको काफी परेशान कर सकता है। हालांकि इस तरह की बातों से आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। माता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़े। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो थकान और तनाव बढ़ने से आज आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलने से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। यदि आपके घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो आज उनके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। झूठ बोलने से बचें अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य उच्च अधिकारियों की मदद से आज तय समय पर पूरा होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज जमीन जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के आसार है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप समय पर भोजन करें, साथ ही ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कठिन रहने के आसार हैं। हिसाब किताब में गड़बड़ी के कारण आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। हो सकता है आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए। ऐसे में आपका मनोबल कमजोर पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। ज्यादा बड़ा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। यदि आपको गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आपको ज्यादा ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे और आपको आर्थिक फायदा होने के भी आसार हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। इसके अलावा आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज बच्चों के लिए आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। एक दूसरे का साथ पाकर आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे, साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह भी बना रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक