Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
Aaj Ka Rashifal 21 October Horoscope: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक समस्या का हो सकता है आज अंत
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों की स्थिति में गिरावट आज आपकी चिंता बढ़ा सकती है। यदि पिछले कुछ समय से आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च हो रहा है तो आपको अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारी आपके काम में कई सारी कमियां निकाल सकते हैं। बेहतर होगा आप पूरी एकाग्रता के साथ अपने काम करें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी से बहसबाजी करने से बचें। आपका उग्र स्वभाव आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन अशांत रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों पर क्रोध करने से बचें नहीं तो आप बेकार के झंझटों में पड़कर अपना दिन नष्ट कर बैठेंगे। कामकाज की बात करें तो टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों पर आज कुछ ज्यादा ही दबाव रहेगा। ऐसे में आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो अगर आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको रोजाना ध्यान करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको नकारात्मक विचारों से भी दूर रहना होगा। आप अच्छा सोचेंगे तो आपके जीवन में सब कुछ अच्छा ही होगा। इसके अलावा अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की भी सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवसायिक फैसले जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है खासतौर पर यदि आज आप निवेश करने वाले हैं तो पूरी सतर्कता बरतें। पिता के साथ संबंध बिगड़ने के आसार है। आपको अपने बड़ों का सम्मान करने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल हो सकती है। यदि पिछले कुछ दिनों से आपका प्रदर्शन में कुछ गिरावट आ गई थी तो आज एक बार फिर आपकी वापसी हो सकती है। आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए खूब मेहनत करेंगे। हो सकता है कोई कठिन कार्य आप समय पर और सरलता से पूरा कर लें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके कारोबार में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। मुमकिन है आज आपको अच्छा फायदा भी हो। निजी जीवन में कुछ तनाव संभव है। आज घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि इस समय पैसे के मामले में जल्दबाजी न करें यानी कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर ही लें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती है। आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के सबसे रूमानी दिनों में से एक हो सकता है। माता पिता का आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे साथ ही आप भावुक भी महसूस कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपको अपने पार्टनर से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। आपकी यह मुलाकात कुछ खास रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि संभव है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या को नियमित कर लें। इससे आप समय पर अपने काम खत्म कर पाएंगे और खुद पर भी ध्यान दे सकेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी अटकी हुई कोई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। यदि आप अपने कार्य दृढ निश्चय और आत्मविश्वास से करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी आमदनी बढ़िया रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा। वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट नज़र आएंगे। हालांकि अभी आपको और मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार करने वाले जातक आज काफी व्यस्त रहेंगे। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। परिवार से जुड़ा कोई गंभीर मामला सुलझने से आज आपको काफी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। किसी कारणवश आप पढाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचें और अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप पर काम का बोझ अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने के लिए आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। अगर आप नौकरी करते हैं दफ्तर में पेंडिंग कार्य अधिक रहेगा। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो आपको काम के साथ-साथ अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बना कर चलें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 1
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अटके में धन की प्राप्ति हो सकती और आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल नहीं सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर लंबे समय से आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का अंत हो सकता है। जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपका कोई गंभीर घरेलू मुद्दा सुलझने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो डायबिटीज के मरीजों की सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आप तो काफी एक्टिव रहेंगे, साथ ही तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आज उनकी ओर से आपको तारीफ भी मिल सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपका बनता हुआ कोई काम अचानक बिगड़ने से आर्थिक नुकसान संभव है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के सेहत में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। हालांकि इस समय आपको उन्हें तनाव से दूर रखना होगा, साथ ही आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने का भी प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस बदलते मौसम में आपको कोई इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आपको संभलकर कर रहने की सलाह दी जाती। आज काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। बॉस आपके कार्यों की जांच कर सकते हैं। यदि छोटी सी भी भूल होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। लकड़ी, लोहे आदि से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। छोटी सी बात पर अनबन बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और इस तरह की बातों से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आपकी आर्थिक समस्या का भी अंत हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। खासतौर पर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अतिरिक्त समय बिताने की मांग कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा मीठे इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यदि आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे और कड़ा परिश्रम करेंगे तो जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बच्चों की पढ़ाई पर आपको अधिक देने ध्यान देने की आवश्यकता है, विशेष रूप से यदि आपकी संतान छोटी है तो उनकी शिक्षा को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात तक जागने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 11:15 बजे से रात्रि 8:45 तक



Click it and Unblock the Notifications











