Just In
- 4 hrs ago मनोज तिवारी Vs कन्हैया कुमार: कौन हैं कितना अमीर? दोनों की संपति डिटेल जानिए
- 6 hrs ago Summer skin care: गर्मी में आप भी बार-बार धोते हैं चेहरा? जानें दिन में कितनी बार करें Face Wash
- 7 hrs ago फराह खान की तरह बनाना चाहते हैं टेस्टी यखनी पुलाव, तो खुद उनसे ही जान लीजिए सीक्रेट रेसिपी
- 8 hrs ago Appraisal Prediction 2024: राशि के अनुसार जानें किसके हाथ लगेगी लॉटरी और किसके हिस्से में आएगी मायूसी
Don't Miss
- News Haryana News: सीएम नायब सिंह ने रामनवमी पर प्रभु श्रीराम के सूर्य तिलक की दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
- Education KVS Admission 2024: केवी संगठन ने अनंतिम प्रवेश सूची जारी की; यहां देखें डायरेक्ट लिंक
- Movies बुशरा अंसारी ने 66 साल की उम्र में किया दूसरा निकाह, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के शौहर
- Finance Car Loan: पहले समझें 20-4-12 का नियम फिर खरीदें अपनी पसंद कार, कभी नहीं होगी फंड की दिक्कत
- Technology Samsung ने मार्केट में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, मिलेंगे AI इंटिग्रेटेड फीचर्स
- Automobiles 3 घंटे में पूरा होगा 900 KM का सफर, अहमदाबाद से दिल्ली तक चलेगी दूसरी बुलेट ट्रेन, जानें Railways की प्लान
- Travel सऊदी अरब ने बदला उमराह Visa Rule, अब 90 दिनों तक वीजा रहेगा वैध, Details
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
21 August Horoscope: ये 3 राशियां की लग सकती है लॉटरी, जानें आज का भाग्यफल
अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार, आदि से संबंधित सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा जिसकी वजह से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। अगर काम की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी और आज आपके लिए कोई नया रास्ता खुल सकता है। जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं और आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की आवश्यकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आप कड़ा परिश्रम करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ सम्मान से पेश आने की आवश्यकता है। आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको उन्नति का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आज आप जमकर जश्न मनाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है, विशेष रूप से यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आपकी मेहनत और ऊर्जा को देखकर आज बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह परिश्रम करेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं और बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है, विशेष रूप से यदि आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको तेजी लाने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने के आसार हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आपके कामकाज में तेजी आएगी। सेहत की बात करें तो आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि किसी करीबी के साथ रिश्ते में खटास आ गई है तो सारी कड़वाहट को दूर करने के लिए आज का दिन उचित है। आप अपनी ओर से प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। आप अपने आत्मविश्वास और परिश्रम के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आज आप जो भी फैसला लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप पैसों से किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा, साथ ही आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। यदि कुछ दिनों से आपको स्वास्थ्य संबंधित कोई दिक्कत हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि वालों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके आत्मविश्वास और उत्साह में कमी देखने को मिल सकती है। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी परेशानी होगी। ऐसे में आपको अपने मन की बात अपनों से, साझा करनी चाहिए। हो सकता है आपको आपकी समस्या का समाधान मिल जाए। काम की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद रखने से बचें। आपको अपने काम स्वयं ही पूरे करने होंगे। यदि आप जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखेंगे तो आपके हाथ निराशा ही लगेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आए। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा और एक दूसरे के साथ आप काफी खुश रहेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने के आसार हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:20 से रात्रि 8:45 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। आज न तो आपका फायदा होगा और न ही नुकसान। हो सकता है आज आपका सारा दिन पुराने हिसाब किताब में ही चला जाए। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में लेटलतीफी से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। माता की ओर से लाभ संभव है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आपको कोई भी बड़ा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक