21st December Horoscope: ये 4 राशियां रहेंगी आज बेहद भाग्यशाली, क्या है आपकी किस्मत में?

अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है, साथ ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के भी आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर हो सकती है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग:हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। दूसरों की बातों में आकर कोई भी काम न करें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है, साथ ही इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। विशेष रूप से यदि आप कपड़ों के व्यापारी है तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मौज मस्ती का अवसर मिलेगा। काफी दिनों बाद आप से स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। न चाहते हुए भी आज आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर लगाम लगाएं नहीं तो भविष्य में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज को लेकर जरा सी भी लापरवाही ठीक नहीं है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको बहुत ही सोच समझ कर अपना कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। दफ्तर में आप उच्च अधिकारियों की सलाह को नजरअंदाज करने की गलती न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। वहीं माता की ओर से लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। खासतौर पर शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा और आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। आज का दिन आपके लिए काफी थकान भरा रहने वाला है, लेकिन आपकी इस मेहनत का अच्छा फल जल्द ही आपको मिल सकता है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दूसरों के मामले में ज्यादा टांग अड़ाने से बचें नहीं तो आज आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। जब तक आपसे राय न मांगी जाए तब तक आप शांत ही रहें। कार्यस्थल पर आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छोटी सी गलती पर बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों को आज वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आज आपको कोई पुराना उधार भी चुकाना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपके प्रिय का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

काफी दिनों बाद आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और अपनों के साथ आपको जमकर मौज मस्ती करेंगे। अपने घर के साथ सजावट में आप कुछ बदलाव करने की भी योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि संभव है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। विशेष रूप से अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक स्थिति अच्छी अच्छी रहेगी। आज अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से हो पाएगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। आज उनकी ओर से आपको तारीफ भी मिलेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़त होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से मेल मिलाप करने का अवसर मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। किसी बात को लेकर आप काफी तनाव में रहेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करनी चाहिए। हो सकता है आपको अपने सवालों के जवाब मिल जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे कोई भी खर्च न करें। कामकाज को लेकर आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहने वाली है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी होगी, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी तरक्की हो सकती है। आज आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का गलत रवैया आपको दुखी कर सकता है। बातचीत के द्वारा आप अपने प्रिय के मन की बात जानने की कोशिश करें। सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही न करें। विशेष रूप से यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो छोटी सी समस्या को भी अनदेखा न करें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। यदि कुछ समय से आपको अच्छी मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आज परिस्थिति में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लगने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी है और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। आज आप कुछ नई रणनीतियां बना सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपका गलत बर्ताव उनके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप समय का अधिक ध्यान रखें। यदि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई है तो आप उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में निवेश करने से बचने की आवश्यकता है। आप अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

Story first published: Wednesday, December 21, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion