21st February Horoscope: सेहत और पैसे के मामले में ये 4 राशियां रहें आज संभलकर

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जल्दबाजी में और भावुक होकर आप कोई भी निर्णय न लें तो बेहतर होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर इस चुनौती को पार करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:29

शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पुरानी बातों को सोच कर अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में छोटी सी बात पर आपके बीच अनबन हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरी हो या व्यापार आप कड़ा परिश्रम करेंगे। जहां तक जातक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आज आपके साथी आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ देंगे। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट है तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए आज का दिन उचित है। आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। हालांकि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम के साथ-साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है। अगर आप सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा आपको हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। खुदरा व्यापारियों को सोच समझकर अपने में व्यवसायिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी नुकसान की वजह बन सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको काफी थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताजनक रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उच्च अधिकारियों की मदद से आपका काम सुचारू रूप से पूरा होगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। किसी करीबी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारी को आपको पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना निर्णय लेने की जरूरत है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखना होगा। हो सकता है आज आप पर काम का बोझ अधिक रहे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। ऐसे में आपको अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करना चाहिए। भावनात्मक रूप से आज आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम करेंगे। व्यापारियों को निवेश करने का मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आपकी सेहत पहले से ही ठीक नहीं है तो आज आपकी सेहत में और गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपना अधिक ध्यान रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन निराशाजनक रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस आपके प्रदर्शन से ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आपने कोई कर्ज या उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी हैं और कुछ दिनों से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। अपने कारोबार में आप कुछ नयापन लाने का प्रयास करें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी जमकर मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करनी होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घर के वातावरण में सुधार आएगा। अपनों के साथ आज आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8 बजे तक

Story first published: Tuesday, February 21, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion