Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य
21st January Horoscope: इन राशियों की मेहनत लाएगी रंग, होगी आज शुभ फल की प्राप्ति
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
ककामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। बेहतर होगा आप योजना के अनुसार अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों के लिए आपको कोई जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय:सुबह 6:20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के मार्ग में आ रही कोई बाधा दूर होगी। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप एक दूसरे के साथ आज बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि लंबे समय से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप लापरवाही न करें। आपको किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें। बेवजह का अहंकार आपको मुसीबत में डाल सकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। दफ्तर में आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य जो आज अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। सेहत में गिरावट आने के आसार हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। खासतौर पर यदि आप को पहले से ही कोई बीमारी है तो अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कामकाज को लेकर आप ज्यादा तनाव लेने से बचें नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन न खर्च करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपका यह सपना पूरा होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। आज पैसों की कमी की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको एक दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। साफ सफाई का ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ आज आपको अधिक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आपकी ऊर्जा और उत्साह सभी को काफी प्रभावित करेगी। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कमर या पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने के आसार है। ऐसे में आपको बहुत ही सूझ बुझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई कार्य लंबित है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी। सेहत के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा नौकरी हो या व्यापार आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बासी या बाहर के खाने से परहेज करें।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आज आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। साथ ही आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गुस्से और तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications