For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

21st October Horoscope: देवी लक्ष्मी की कृपा से आज ये राशियां होंगी कंगाल से मालामाल

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। यदि आप इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आज आप किसी सुंदर जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। मुमकिन है एक दूसरे से आप अपने मन की बात आज खुलकर साझा कर पाएं। इस राशि के शादीशुदा जातकों को आज अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज बॉस काफी अच्छे मूड में रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। जल्द ही आपको पैसों से जुड़ी चिंता से आपको छुटकारा मिल सकता है। यदि आप खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो आपका यह सपना पूरा होने के आसार नजर आ रहे हैं। कामकाज की बात करें तो बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की होने की संभावना है। होटल या रेस्टोरेंट, प्रॉपर्टी, दवाइयों आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप समय पर भोजन करने की आदत डालें नहीं तो आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:12

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज बेवजह आपके बीच झगड़े हो सकते हैं। आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आप अपने कठिन कार्य को भी सरलता से पूरा कर पाएंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो हिसाब किताब करते समय आप पूरी सावधानी बरतें अन्यथा गड़बड़ी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत होने की संभावना है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय:दोपहर 1: 55 से शाम 6:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

किसी पुराने मित्र के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। काफी दिनों बाद आज आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिल पाएगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक आज किसी नए व्यवसायिक योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं।।नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती है। सेहत में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल आपको मिल सकता है। आज बॉस आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। आपको लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। त्योहार के इस मौसम में आपको बिना सोचे समझे खरीदारी करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको हाथ या पैर में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप संतान के इच्छुक हैं तो आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। जल्द ही आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों कि साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। यदि वे आपको काम से जुड़े सुझाव देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, विशेष रूप से अगर आपका काम फलों, मिठाइयों, फूलों, किताबों आदि का है आज दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग उभरने के आसार हैं।

शुभ रंग:हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरी में बदलाव का योग बन रहा है। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जल्द ही आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातक अगर अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे फैसले जल्दबाजी में लेने से आपको बचने की आवश्यकता है। आप सोच समझकर ही अपना निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आप दूसरे के साथ अधिक समय बिता पाएंगे

सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपको मौज मस्ती करने का भी अवसर मिलेगा। आप शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल और भी बेहतर होगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। सोने चांदी और शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके लिए धन लाभ का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप जंक फूड से परहेज करें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि कुछ दिनों से काम से जुड़ी कोई समस्या चल रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आपके प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और आज आपको कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर मिलता है तो आप पूरी सतर्कता बरतें। आपका नुकसान होने के आसार हैं। इसके अलावा इस समय आपको स्टॉक बढ़ाने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसके पूरे होने के आसार हैं। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपका जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और काफी कड़ी मेहनत के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आप धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज आप पैसों से जुड़ा कोई काम भी कर सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। इसके अलावा आज आपको उनकी ओर से कोई खास सरप्राइज भी मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। अचानक आप पर वर्क लोड बढ़ने के आसार है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। झुंझलाहट में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाए। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:37

शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक

English summary

Horoscope Today 21st October 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 21st October in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Friday, October 21, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion