Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
21 September Horoscope: पैसों के मामले में ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली, हो सकती है आज एक्स्ट्रा इनकम
क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप नया वाहन, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित नहीं है। आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी चाहिए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आप इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने व्यवसाय फैसले स्वयं ही लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर आप अपने निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको रीड की हड्डी से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है। आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा, साथ ही आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। लाभ कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि वीजा या पासपोर्ट से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपकी काबिलियत आज उच्च अधिकारियों का दिल जीत सकती है। इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा, विशेष रूप से अगर आपका काम लकड़ी का है तो आज आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको गलत खानपान की आदतों से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का सहयोग न प्राप्त होने की वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज आपका कोई काम अधूरा ही रह जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपका आर्थिक नुकसान होने के भी आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। आज आपके प्रिय की सेहत में अचानक भारी गिरावट आने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको खुद पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। इसके अलावा आपको किसी भी तरह के गॉसिप का हिस्सा बनने से बचने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आज काफी निराशा हो सकती है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की करें तो सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
रोमांटिक लाइफ में अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। यदि पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो बातचीत के द्वारा आज आप सारे गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा है तो अपने जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। यदि आप उन्हें नजरअंदाज करेंगे तो आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को आज अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज पैसों और स्वास्थ्य दोनों को ही लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। इसके अलावा आप पर कर्ज का बोझ भी बढ़ने के आसार है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आपको एक साथ कई काम निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका रूखा व्यवहार आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी लापरवाही के कारण सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छोटी सी गलती पर बॉस का गुस्सा बढ़ सकता है। इसके अलावा वे आपसे आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी वापस ले सकते हैं। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के आसार हैं। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हाथ या पैर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में बढ़ता हुआ कलह आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। आज आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और शांत दिमाग से अपने फैसले लें। आर्थिक स्थिति अच्छी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो आप अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी बदलने के लिए हाल ही में किसी बड़ी कंपनी में आपने इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से बड़ा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आज आप किसी नई प्रॉपर्टी, वाहन आदि खरीदने की भी योजना बना सकते हैं। इसके अलावा आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी अच्छी वाणी और व्यवहार की खूब प्रशंसा होगी, साथ ही आपको अपने काम के लिए भी प्रशंसा मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
रोमांटिक लाइफ हो या मैरिड लाइफ, आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप आर्थिक संकट से बचना चाहते हैं तो खुले दिल से खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापारियों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको आंखों से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे



Click it and Unblock the Notifications
