Latest Updates
-
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है?
22 August Horoscope: पैसों को लेकर आज मीन राशि वालों की बढ़ सकती है चिंता
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप समय-समय पर अपने कार्यों की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते रहें। कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल न रहे, अन्यथा मुश्किल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज आप जल्दबाजी में कोई भी डील न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। यदि आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से अपना पक्ष रखने की जरूरत है। बिना सोचे समझे जीवनसाथी के साथ आज किसी भी तरह का वायदा करने से बचें नहीं तो आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको खांसी, कफ, जुकाम आदि हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपको डायबिटीज की बीमारी है तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आज आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। निजी जीवन की बात करें तो पिता की बातों को महत्व दें। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो उनकी राय जरूर लें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने जीवनसाथी की खुशियों का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप बड़े मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर भाइयों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में आज आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर यदि लंबे समय से आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में दूरियां खत्म होगी और आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको कर्ज या उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आप अपने बॉस का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दफ्तर में आज आपके विरोधी भी पीठ पीछे आपकी तारीफें कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। कपड़ों के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। डेकोरेटिव आइटम्स का काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। आपके प्रिय आपके लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट में जलन, कब्ज आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपका करियर नई दिशा में आगे बढ़ेगा। वहीं आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों को भी अपने मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपकी किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर हो सकती है। जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मौज मस्ती में गुजरेगा। यदि माता या पिता का का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अगर आप अपने प्रिय को कोई कीमती तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य की बात करें तो बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को आप तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियों का अंत होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों पर टकराव और अहंकार से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर टेंशन लेने की आपकी आदत के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे व्यर्थ की चीजों में नष्ट करने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको कानों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अनवशयक खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है और आपका बजट डगमगा सकता है। बेहतर होगा आप बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी गलतियों पर आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने काम पर ध्यान दें और एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कानून के दायरे में रहकर अपने सभी काम करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला बिगड़ सकता है। व्यस्त दिनचर्या और खानपान में गड़बड़ी के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान दें, जल्द ही आपके हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में बॉस आपका मार्गदर्शन करेंगे। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
लम्बे समय तक व्यापार में उतार चढ़ाव देखने के बाद आज का दिन आपके लिए कुछ फायदेमंद साबित होगा। आपका अटका हुआ काम बन सकता है और आपका मंदा पड़ा कारोबार एक बार फिर आगे बढ़ने के आसार है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने अधूरे कार्य निपटाकर आपको बड़ी राहत मिलेगी। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। घर के कुछ सदस्य आपके खिलाफ जा सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपना कोई भी फैसला अपने परिजनों पर थोपने से बचें। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज पैसों को लेकर कोई समस्या नज़र नहीं आ रही है। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी। आज काफी फ्रेश और एनर्जेटिक रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पुराना कोई कर्ज आपको परेशान कर सकता है। हो सकता है आज लेनदार आप पर काफी दबाव बनाए। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। आपकी निजी जीवन की समस्याओं की जड़ आपका चिड़चिड़ा स्वभाव है। आपको अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। जल्दी ही आप परिस्थिति में सुधार महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूरी मेहनत से अपने काम काम पूरे करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। आप साबित कर देंगे कि विपरीत परिस्थितियों में भी काम करना आप बखूबी जानते हैं। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











