Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 22 February Horoscope: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, खुलेंगे तरक्की के द्वार
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे, बताएगा आपका दैनिकी राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहेगा। अचानक पुराने कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मित्रों के साथ समय बिताकर आपको एक नई ऊर्जा एहसास होगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर आप बड़ा निवेश करने से बचें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव आज अधिक रहेगा। ऐसे में आपके बर्ताव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। आप खुद पर काबू रखें अन्यथा बेकार के झंझट में पड़कर आपका कीमती समय नष्ट हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दिन की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। आज आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। यदि आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आज आप सब कुछ अलग रखकर खुद के लिए समय निकालें। हो सके कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ प्रेम और गहरा होगा। आपके प्रिय का प्रेम और सहयोग आपका आत्मविशवास बढ़ाएगा।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपकी मेहनत अच्छा फल आपको मिल सकता है, आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वालों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में आज सकारात्मक बदलाव आ सकता है। अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। यदि आप समझदारी से काम लेते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज अपनों के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार आने से आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। एकाग्रता में कमी के कारण आज आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती है। बेहतर होगा आप इस तरह की गलती बार-बार न दोहराएं अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिताने की कोशिश करें। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव संभव है। आपका लापरवाह रवैया आपके बीच अनबन की वजह बन सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आप लापरवाही न करें और अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति होगी। यदि आप कामकाज का दबाव अधिक है और आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। परिजनों और दोस्तों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस की ओर से तारीफें मिलेंगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उनका दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा, ऐसे में कामकाज के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। हो सकता है आज आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपसे वापस ले ली जाए। ऐसे में आपका आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। यदि कुछ समय से आप के माता या पिता आपसे किसी बात पर नाराज हैं तो आपको अपनी गलती मान कर उन्हें मनाने का प्रयास करना चाहिए। सेहत की बात करें तो आज आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9:15 से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों को सही रणनीति के अनुसार अपने अपने सभी कार्य करने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहने वाला है। सेहत की बात करें तो यदि आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ है तो आप खानपान में ज्यादा गड़बड़ी न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको काफी सुस्ती और आलस महसूस हो सकता है। यदि आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखना चाहते हैं तो आपको शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप अपने खानपान की आदतों ने भी कुछ बदलाव करें। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। आपका गुस्सेल स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत या साज सजावट पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को आप समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आपकी लेटलतीफी आपकी तरक्की के सपने पर पानी फेर सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अटकी हुई व्यवसायिक योजना को दोबारा शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद मिल सकती है। हालांकि भविष्य में आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज का दिन आपके करियर में एक नया मोड़ लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आपकी चिंता दूर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा और आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपके प्रिय आज आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातक अपनी बुद्धिमानी से आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि हाल ही में आपकी कोई सर्जरी हुई है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 32
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरी को लेकर आपकी चिंताएं कुछ बढ़ती नजर आ रही है। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। मैनेजमेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभल कर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आज पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। आप मेहनत करते रहे हैं, जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं रियल एस्टेट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल बिगड़ना न दें। बेवजह की बातों को लेकर कहासुनी से आपको बचना होगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। अपने प्रिय को नजरअंदाज न करें। इससे आपके रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गरिष्ठ भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











