Latest Updates
-
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद
22 January Horoscope: इन 3 राशियों की किस्मत का खुलेगा आज ताला, मिलेगी अपार सफलता
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई पारिवारिक विवाद सुलझन के आसार हैं जिससे आपको बड़ी राहत मिल सकती है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आय का नया स्त्रोत मिल सकता और जल्द ही आपको अपने कर्जों से भी मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको बहुत ही सोच समझकर काम लेने की सलाह दी जाती है। छोटी सी गलती का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे। आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों को खुद पर काम का अधिक दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। व्यापारियों को कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। दिखावे में न रहे और जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। आपके रिश्ते में सामंजस्य की कमी देखने को मिलेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 7:20 से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातको को नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यदि कड़ी मेहनत के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल नहीं मिल रहा है तो आप ज्यादा चिंतित न हो। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। व्यापार में बदलाव के लिए यह समय ठीक नहीं है। आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। इससे आपके बीच की कड़वाहट कम हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापारी है तो बड़े मुनाफे के लिए कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की जरूरत है। आपको खुद पर काबू रखना होगा अन्यथा आज आपका क्रोध आपको मुसीबत में डाल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज जल्दबाजी में ऐसा कोई भी फैसला न लें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपको अचानक कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करना होगा। अपने प्रिय की खुशियों को अनदेखा करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का यदि आप सही उपयोग करेंगे तो इसका अच्छा फायदा आने वाले दिनों में आपको जरूर मिलेगा। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह जरूर पढ़ लें। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:35 से 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कठिन मेहनत करने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन बहुत थी शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आप पूरी उर्जा और सकारात्मकता के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको निवेश का कोई बढ़िया मौका मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। जीवनसाथी की मदद से आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 4:05 से सुबह 11:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक कोई पुराना रोड उभरने के आसार है या फिर आपको चोट लग सकती है। बेहतर होगा आज आप संभल कर रहें। पैसों के मामले में आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। इस समय आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे। आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड कम रहने के आसार हैं। दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने करीबियों से सलाह जरूर ले लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपको किसी भी तरह की परेशानी हो रही है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। लंबे समय बाद आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपको अपने सामान की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक भारी नुकसान करा सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है खासतौर पर अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की भी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से चला आ रहा आपका प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आप सोच समझकर खर्च करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातको को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। साथ ही उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी संभव है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज वे आपके काम से ज्यादा संतुष्ट न रहें। ऐसे में आपको बहुत ही सूझ बुझ से काम लेने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। साथ ही आप अपने खानपान का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज की बात करें तो साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। अविश्वास और टकराव से नुकसान संभव है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बाधा आए। नौकरीपेशा जातको का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। हो सके तो आप भी अपने प्रिय के लिए कुछ कुछ बढ़िया करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय :शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











