Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
21 March Horoscop: मेष राशि के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, जानें बाकी की राशियों का हाल
आज का दिन की राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आपको निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है। आप सारी चुनौतियों का सामना डटकर करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको पूरी सकारात्मकता और मेहनत के साथ अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे, आपको उतना ही अच्छा फल मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। साथ ही पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन में न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में काफी उथल-पुथल रहेगी। ऐसे में आप अपना कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। दफ्तर में आपके लिए स्थितियां चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आज बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इस समय इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। बाहर की टेंशन घर पर न लाएं तो बेहतर होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान और कमजोरी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा, खासतौर पर रोजी रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके वैवाहिक जीवन प्रेम और खुशियों की बहार आएगी। आप एक नई प्रकार की ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आय से अधिक खर्च न करें। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके अच्छे फैसलों के सही नतीजे आपको मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। अगर पैसों की हम बात करें तो आज अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि अपने बजट को संतुलित रखने के लिए आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय किसी बात से नाराज रहेंगे। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि प्यार से उन्हें मनाने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:प्रातः 4:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। दफ्तर में बॉस के सामने आपको ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। बेवजह का गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको मनचाहा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका बढ़ता हुआ वजन आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए सुखद परिस्थितियां बन रही है। दफ्तर में आपको कुछ बड़ा और नया करने का अवसर मिलेगा। आपकी स्थिति मजबूत होगी, साथ ही आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में किए हुए किसी निवेश का डबल फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं पर आज आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय आप अपने प्रिय के लिए भी निकालें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके रोमांटिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी, साथ ही एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। वही व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आज आपकी कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक योजना बीच में अटक सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। ऐसे में उन्हें लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि पहले से ही उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। पैसों के मामले में आपका संभलकर करने की सलाह दी जाती है। सोच समझकर खर्च करें नहीं तो आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ बढ़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। साथ ही उच्च अधिकारी भी आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। आपको ज्यादा मिर्च मसाले वाले भोजन से आपको परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखें अन्यथा आपके बनते हुए कार्य भी आज बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा भी बन सकते हैं। बेहतर होगा पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां नकारात्मक रहेंगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने के आसार है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। उच्च अधिकारी भी आपकी तारीफ करेंगे। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। साथ ही आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने की आवश्यकता है, साथ ही आप पर्याप्त नींद भी लें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। किसी करीबी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर काबू रखें, नहीं तो आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी लेटलतीफी बॉस का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापारियों को आज कोई नया व्यवसाय प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। आज आपको काफी अकेलापन महसूस हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सुस्ती और आलस से महसूस हो सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आज रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपको आपकी तरक्की के संकेत भी मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। साथ ही आपका आर्थिक नुकसान भी संभव है। दूसरों के बहकावे में न आएं, अपना अच्छा बुरा आप खुद ही समझते हैं। बेहतर होगा अपने महत्वपूर्ण फैसले आप स्वयं ही लें। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। अगर सेहत की हम बात करें तो थकान और तनाव बढ़ने के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











