For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 August Horoscope: मिथुन राशि वालों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर, ये राशियां भी रहेंगी लकी

|

आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं जिससे आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि आप इसी तरह बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आज आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप अपनों के लिए आज कुछ खरीददारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। बड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बढ़ते हुए घरेलू खर्चों पर आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है। सेहत की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। हो सके तो आप भी अपने प्रिय के लिए कुछ खास करने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। न चाहते हुए भी आज आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपका भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी महत्वपूर्ण फाइलें से संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। उनके गुम होने से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आप देर रात तक जागकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप ऑनलाइन व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है, साथी उच्च अधिकारियों का गलत रवैया आपको परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12: 20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ निवेश करने का अच्छा मौका लग सकता है। नई रणनीतियां बनाने के लिए आज का दिन उचित है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की ओर से कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। आप कहीं घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 4:55 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपको अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, विशेष रूप से यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिल सकती है। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आप कोई बड़ा महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप छोटी सी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:1

शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में यदि आप से गलतियां होती है तो आप अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें। अहंकार और क्रोध से बचें। इससे नुकसान आपका ही होगा। यदि आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप अपना कामकाज आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है

पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द, बुखार, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्द ही उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। बेहतर होगा आप भविष्य में बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने सभी काम ध्यान से करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, विशेष रुप से इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप खुद के लिए भी समय निकालें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय:शाम 5: 20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज आपका सामना कुछ ईर्ष्यालु लोगों से हो सकता है। बेहतर होगा आप सूझबूझ से काम लें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा और आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आज आपके प्रिय आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको धन लाभ हो सकता है। यदि आपको माइग्रेन की समस्या है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है। इसके अलावा यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें। वहीं दूसरी ओर व्यापार जुड़े जातकों को नए ऑर्डर हाथ में लेने से पहले पुराने ऑर्डर को तय समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप किसी भी तरह की लापरवाही होती है तो आप की छवि खराब हो सकती है। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 30

शुभ समय:दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपको सारी कड़वाहट दूर करने का प्रयास करना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपका धन लंबे समय के लिए अटक सकता है। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:33

शुभ समय:सुबह 11:15 से रात्रि 8:45 तक

English summary

Horoscope Today 22nd August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 22nd August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, August 20, 2022, 16:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion