Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
22nd December Horoscope: मिथुन राशि वालों का दिन रहेगा आज रोमांस से भरा, इन राशियों के लिए भी है कुछ खास
क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। परिजनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आज आपके सोचे विचारे कार्य आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ती नजर आ रही है। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति कि आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको चोट लग सकती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम करने से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:30
शुभ समय:प्रातः 4:45 से दोपहर 12:35 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपके घर का वातावरण काफी तनावपूर्ण रहने के आसार है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। दफ्तर में काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। बेहतर होगा निजी जीवन की परेशानियों को अपने पेशेवर जीवन पर हावी न होने दें अन्यथा आप की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। यदि पार्टनर के साथ आपने कोई वादा किया है तो आज आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका रिश्ता और मजबूत होगा। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पैसों को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर आज कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज वर्क लोड कुछ कम रहेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आप काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। खासतौर पर अगर आपका काम सोने चांदी का है तो आपके कारोबार में बढ़त होगी। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:18
शुभ समय:सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। साथ ही आप सही दिशा में प्रयास करें। जल्द ही परिस्थिति में आपको सुधार नजर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। आपसे कई गलतियां हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आपके प्रिय का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:34
शुभ समय:सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्द ही नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपका ऐसा बर्ताव आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। साथ ही आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। सेहत में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:प्रातः4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में आपको किसी पुराने पारिवारिक कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे। नौकरी हो या व्यापार आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बड़ों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको आराम पर ध्यान देने का पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:26
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं। हालांकि आपको गलतियां करने से बचने की आवश्यकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको धन की प्राप्ति होगी। घर का वातावरण तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी में आप कोई भी काम न करें। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:34
शुभ समय:सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पूजा पाठ में आपकी रूचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं या फिर आप घर पर ही पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। आज इसका उचित फल आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। यदि पैसों की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य ही है तो इस बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:26
शुभ समय:दोपहर 12 से शाम 6:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। काफी दिनों बाद आप तनाव मुक्त रहेंगे और अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी गई है तो आप उसे समय रहते पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातक को नए लोगों के साथ व्यापार करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप मौज मस्ती पर धन खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय:सुबह 9:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो बेवजह की चीजों पर अपना समय नष्ट करने से बेहतर होगा आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपका केंपस प्लेसमेंट हो सकता है। व्यापारियों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। काम के साथ-साथ आपको परिवार के लिए भी समय निकालने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 2:55 से रात्रि 8:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने पुराने संपर्कों से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी करने से बचें अन्यथा आज आपके घर का माहौल खराब हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय:शाम 4:15 बजे से रात्रि 9:50 तक



Click it and Unblock the Notifications











