For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22nd January Horoscope: इन राशियों वालों के जीवन में आज खुशियां देंगी दस्तक

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने क्षेत्र के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात का अवसर प्राप्त होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। अगर आपके किसी कार्य में कागजी अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:35

शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापारी हैं और बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में आपके अच्छे प्रदर्शन की खूब प्रशंसा होगी। साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आर्थिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको बहुत ही सोच समझ कर अपने फैसले लेने की आवश्यकता है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आपको कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कर्ज और उधार लेने से बचें नहीं तो भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपको मुसीबत में डाल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो सरकारी मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अपना कोई भी काम आप कल तक के लिए न टालें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आप अपने प्रिय को अतिरिक्त समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत का मामला कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय:प्रातः4:15 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको नौकरी की तलाश है तो आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज संभलकर रहने की आवश्यकता है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मानसिक रूप से आज आप बेहतर महसूस करेंगे। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई अड़चन आ रही है तो आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। सही समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। सेहत का मामला आज ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। दफ्तर में वर्क लोड कम रहेगा। इसके अलावा आज आपको बॉस की ओर से तारीफ भी मिल सकती है। यदि व्यापार से जुड़े जातकों को लंबे समय से कोई कानूनी मामला परेशान कर रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन उचित है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बेवजह के खर्चे हो सकते हैं। यदि किसी कारणवश आप जीवनसाथी से दूर रहते हैं तो आज आप उन्हें काफी मिस करेंगे। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के रखेंगे और जल्द ही इसका फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से आपको बचने की आवश्यकता है। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य तो उनकी सेहत का आपको अधिक ध्यान रखना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तनाव महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। हालांकि आपको जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले न लेने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:11

शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा संभलकर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण डील करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपको वेतन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। खासतौर पर भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज सहकर्मियों के साथ आप बहुत ही अच्छा वक्त बिताएंगे। साथ ही आप अपने कार्यों पर भी पूरा फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप कुछ बड़े ग्राहकों से भी जुड़ सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:24

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई समस्या नहीं होने देंगे। जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने प्रिय के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। साथ ही उनकी बुराइयां करने से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। आज वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:20 तक

English summary

Horoscope Today 22nd January, 2023 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 19th January 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Sunday, January 22, 2023, 5:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion