For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 July Horoscope: मां लक्ष्मी की कृपा से आज इन राशियों की आर्थिक परेशानी होगी दूर

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है, खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। दफ्तर में प्रमोशन की खुशखबरी मिलने के आसार हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की भी अटकी हुई व्यवसायिक योजना शुरू हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आप अपनों के लिए भी समय निकालने का प्रयास करें। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपका गलत रवैया आपके प्रिय को दुखी कर सकता है, साथ ही इससे आपका रिश्ता भी कमजोर पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। छोटी सी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। उच्च अधिकारी आप पर काफी मेहरबान रहेंगे, साथ ही उनके सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज तय समय पर पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही लेने होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करना चाहिए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट में जलन, कब्ज आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा मसालेदार और तैलीय भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। महत्वपूर्ण और बड़े व्यवसायिक फैसले लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की जरूरत है। आज आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग करना होगा। मुमकिन है आप पर वर्क लोड अधिक रहे। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर के बड़े आपके फैसलों का पूरा समर्थन करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। समय पर भोजन करें, साथ ही ज्यादा मीठे के सेवन से बचें।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार है। इसके अलावा यदि आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, विशेष साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता को अपने स्वास्थ्य को लेकर इस समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। जरा सी लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कामकाज का बोझ अचानक बढ़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में अड़चन आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो रात को आप हल्का भोजन करने का प्रयास करें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनकी तारीफ आपका आत्मविश्वास बढ़ा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अतीत में किए हुए निवेश का दुगना लाभ होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप शौक मौज पर भी धन खर्च करेंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के बढ़ते हुए दबाव और घरेलू परेशानियों की वजह से आज अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आप काफी थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप डॉक्टर से भी सलाह लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। क्रोध और अहंकार से बचें। व्यापारियों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल और बेहतर होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। छोटी सी बात को लेकर आपके बीच मनमुटाव होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, साथ ही आपको एक दूसरे का सम्मान भी करना चाहिए। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि हो सकती है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। आप मन लगाकर पूरी मेहनत से अपना काम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने कारोबार से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

शिक्षा और बैंकिंग से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। इसके अलावा मीडिया से जुड़े जातकों को भी मनचाहा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आज आप काम से जुड़ी यात्रा करते हैं तो आपका यह सफर बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, साथ ही आपके बीच का प्यार और भी गहरा हो सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आप बच्चों को पर्याप्त समय भी दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है, खासतौर पर अगर आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा आपको किसी पुराने कानूनी मामले से भी छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने मित्र के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अगर आपको किडनी से संबंधित बीमारी है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आईटी सेक्टर में काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और अपने व्यापार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको देर रात तक जागकर काम करने से बचना होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में यदि आप उचित पद पर कार्यरत है तो आपको अपने व्यवहार और वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा विरोध करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आज का दिन आपके लिए खर्चीला भी रहने के आसार हैं। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपकी माता के सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 4:25 तक

English summary

Horoscope Today 22nd July 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 22nd July 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, July 21, 2022, 15:49 [IST]
Desktop Bottom Promotion