For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 June Horoscope: कुंभ राशि वाले आज व्‍यापार में न बरतें लापरवाही, जानें बाकी का राशिफल

|

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर की सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

रोमांटिक लाइफ में खूबसूरत मोड़ आ सकता है। आज पार्टनर आपके सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी की मदद से आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल निकल सकता है। आपके प्रिय की समझदारी आपको काफी प्रभावित कर सकती है और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। अगर आप विद्यार्थी है और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:28

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज पूजा-पाठ या हवन आदि के आयोजन की तैयारियां हो सकती है। अपनों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। माता-पिता का समर्थन भी आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। अचानक खर्चों में हुई वृद्धि आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों की लिस्ट पहले ही बना लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहने से आप पर काफी प्रेशर बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपकी कोई महत्वपूर्ण डील पक्की हो सकती है। सेहत की बात करें तो छोटी सी भी परेशानी को भी अनदेखा करने से बचें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:8

शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपका प्रयास फलीभूत होगा और आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आप कड़ी मेहनत करें। इसके अलावा बॉस के द्वारा सौंपे हुए छोटे से छोटे काम को भी आप तय समय पर ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें। यदि आपको अतिरिक्त काम सौंपा जाए तो आप पूरे जोश और उत्साह के साथ उसे पूरा करने की कोशिश करें। आपकी इस मेहनत का अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में उन्हें सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन शामिल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्राइवेट नौकरी करने वाले जातक को को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आपको कुछ नए और बड़े अधिकार भी मिल सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े आपसे प्रसन्न रहेंगे, साथ ही उनका भावनात्मक समर्थन भी आपको मिलेगा। अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए हो सके तो अपने प्रिय के लिए आज कोई तोहफा आदि भी खरीदें और उन्हें खास होने का एहसास कराएं। इससे आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और मजबूती आएगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो आप इस अवसर को हाथ से जाने न दें। अपने सामर्थ्यअनुसार आप सहायता जरूर करें। दफ्तर में अगर आप पर वर्क लोड अधिक है तो बेहतर होगा आप अपने कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। इससे आप का दबाव कम होगा और समय पर आप अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। आज घर में शांति का माहौल रहेगा। घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। मौसम में बदलाव के कारण आज सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े लोग यदि बड़ा निवेश करने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका पैसा डूब सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना व्यवहार संतुलित रखने की जरूरत है। गुस्से में आकर आप ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको शर्मिंदा होना पड़े। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको किसी परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। बेहतर होगा आज आप अपना कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। आपको घर के बड़ों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। अपनों की बातों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आज आपकी सेहत में गिरावट आने के आसार है आप संभलकर रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ चल रही है आपकी अनबन खत्म होगी और आज आपको अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके अलावा ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने की भी प्रबल संभावना है। पैसों को लेकर चल रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने के आसार है। हालांकि आपको अपने खर्चों की लिस्ट को बढ़ाने से बचने की जरूरत है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को आज बड़ा धन लाभ हो सकता है। यदि आपको थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। आप को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। यदि आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आज आपके किसी कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। पैसों की वजह से आपका कोई काम बीच में रुक सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में नरमी आएगी। आज आपके प्रिय आपके साथ प्यार से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कोर्ट कचहरी के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यदि लंबे समय से कोई कानूनी मामला अटका हुआ है तो वकील से सलाह लेने के लिए आज का दिन उचित है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आपको दी हुई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए। इससे आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी गलतियों का ही नतीजा है। व्यापारियों को आज पैसों से जुड़ा बड़ा लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में प्रेम ही प्रेम रहेगा हो सकता है आज आपके प्रिय आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें बेहतर होगा आप उन्हें निराश ना करें आप एक दूसरे के साथ जितना ज्यादा समय बिताएंगे आपके बीच का प्रेम उतना ही गहरा होगा कामकाज की बात करें तो अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आप को और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है आप प्रयास करते रहें आपको सफलता जरूर मिलेगी पार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है अपने सही व्यवस्था एक फैसलों के अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनके साथ आज आपको समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है पैसों की तिथि को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है सेहत में सुधार के लिए आपको अच्छे खान-पान के साथ आराम पर भी ध्यान देना चाहिए

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य और उनकी शादी में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के आसार हैं आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपकी आर्थिक परेशानियों का अंत हो सकता है कामकाज की बात करें तो नौकरी पेशा जातकों को दफ्तर लेट पहुंचने से बचने की सलाह दी जाती है आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में आज किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचने की जरूरत है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं फिट और एक्टिव रहने के लिए आप खेलकूद में हिस्सा ले

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 8:25 से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दूसरों के कहने पर आप अपनी अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है और आने वाले दिनों में आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। ऐसे में आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव करें, साथ ही समय पर सोने और समय पर उठने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलता है तो तो आपको जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचना होगा। सेहत के मामले में दिन ठीक ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 22nd June 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 22nd june 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Desktop Bottom Promotion