Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा
23 March Horoscope: इन 5 राशि वालों के लिए बन रहा है आज लाभ का योग
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करें यहां। तो आइए देखते हैं आज सभी 12 राशियों की किस्मत का हाल कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। लोहे के कारोबारियों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। कोशिश करें कि आज आपका कोई भी काम अधूरा न रहे। घर के किसी सदस्य के साथ आज आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी की भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। सेहतमंद रहने के लिए आप रात को हल्का फुल्का भोजन करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से पूरे होंगे। हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो इस समय आपको अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। अपनों के साथ बिताया हुआ यह समय आपके लिए बहुत ही खास होगा। पैसों की समस्या नहीं होगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग भी बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अपनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। पारिवारिक विवाद से आपको बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो परिजनों के साथ अलगाव भी संभव है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। इसके अलावा आज आप छोटा-मोटा उधार भी चुका सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। वर्क लोड अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में अपना कोई काम न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। किसी व्यवसायिक डील को लेकर आज मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। ऐसे में आप अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। सेहत में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, खासतौर पर अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने पुराने संपर्क को से लाभ हो सकता है। जल्द ही आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारी वर्ग अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आपको नए लोगों के साथ व्यापार करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेंगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार है। आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ल ऐसे में आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज वाहन का प्रयोग करते समय आप पूरी सावधानी बरतें अन्यथा आपको चोट चपेट लग सकती है। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही कठिन रहने वाला है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य भी आज बड़ी मुश्किल से पूरे होंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपकी योजना बीच में अटक सकती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने से आप काफी तनाव में रहेंगे। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले लोगों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वाद-विवाद से दूर रहें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। काम का बोझ अधिक रहेगा, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव भी आप पर बढ़ सकता है। ऐसे में आपको छोटी-छोटी गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने घर का वातावरण प्रफुल्लित बनाए रखने के लिए अपनों के साथ विनम्र व्यवहार करें, साथ ही ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते में प्यार और मिठास बढ़ेगी। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो खानपान का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय बाद आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। हालांकि आज बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्दी ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
मीडिया और पॉलिटिक्स से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती हैं। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के भी कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। बेहतर होगा आप भविष्य में अपनों के साथ झगड़े झंझट और मनमुटाव से बचें। जीवनसाथी के साथ आज छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने प्रिय के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। सेहत की बात करें तो आपको पर्याप्त आराम करने की भी जरूरत है। अपनी थकान बढ़ने न दें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो बिना किसी अनुभवी से सलाह लिए आज कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। छोटे व्यापारियों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में यदि आपका कोई काम आज अधूरा रह जाता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की गलती करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज घर में उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करेंगे। बॉस आपकी मेहनत से भी काफी प्रभावित भी नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आज पैसों से जुड़ी चिंता भी आपको सता सकती है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। बड़े भाई के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में कोई भी गलत फैसला लेने से बचें। सेहत की बात करें तो आपका बढ़ता हुआ क्रोध और तनाव आपकी सेहत कमजोर कर सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारियां कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सेहत का मामला कुछ गड़बड़ रहेगा। आज आपको पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करना होगा। इसमें लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाकर रखनी होगी। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। यदि आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो आपको बहुत ही शांति से और सोच समझकर अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से बात और बिगड़ सकती है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपकी हिम्मत बनाए रखेंगे। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











