For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 May Horoscope: इन 2 राशि वालों के लिए रहेगा आज का दिन बेहद शानदार

|

क्या आज आपको मिलेगा भाग्य का साथ और सफल होगी आपकी मेहनत? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है और आपको आर्थिक फायदा होने के आसार है। दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें। आपकी फिसली हुई जुबान आज आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप पूरी मेहनत और लगन के साथ उसे को पूरा करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। दवाइयों और डॉक्टर पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से बढ़ी रहेगी। अचानक आपको किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थय का मामला कमजोर रहेगा। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर लंबे समय से आप सरकारी नौकरी के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पिता का स्वास्थ कुछ कमजोर रहने के आसार है। इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, साथ ही आप उन्हें तनाव से भी दूर रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। अपने प्रिय के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपनों के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। कुछ दिनों से अगर आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आप लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अटकी हुई व्यवसायिक योजना पर काम शुरू करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के बाद आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। काफी दिनों बाद आज आप अपने प्रिय के लिए पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। हो सके तो आज आप तो उन्हें शॉपिंग आदि के लिए ले जाएं या फिर उनकी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने जाएं। एक दूसरे के साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे आपके बीच का प्रेम उतना ही गहरा होगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके लिए किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। अगर आप साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोग यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो उससे जुड़ी गुप्त जानकारियां ज्यादा इधर-उधर बांटने से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए कड़े फैसले लेने की आवश्यकता है। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो गठिया के रोगियों की परेशानी आज बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दवाइयों, कॉस्मेटिक, लेदर आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप का कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा, साथ ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो आज का दिन आपके लिए और भी अच्छे संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। हालांकि आपको अभी और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। लंबे समय बाद आज आप माता पिता के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ ही आपके रिश्ते में सुधार आएगा। ऐसे में आपको भी सारी नाराजगी भूलकर अपने प्रिय के साथ अपना बर्ताव ठीक करने की सलाह दी जाती है। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम न करें तो बेहतर होगा। सेहत आपकी ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं दूसरी ओर भाई बहनों की ओर से आज आपको कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है। आपके रिश्तों में प्यार और मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी से अधिक खर्च न करें और बचत पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको धीरे-धीरे और शांत दिमाग से अपना काम पूरा करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों का दिन अच्छा औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचना होगा नहीं तो आपको कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11:15 से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। दफ्तर में काम का भार कुछ काम रहेगा। ऐसे में आज आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा, खासतौर पर आप जीवनसाथी के साथ आज बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। आपको एक दूसरे के साथ अपने मन की बात बातें करने का मौका मिल सकता है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों कुछ आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पैसों के मामले में तीन बेहतर साबित होगा। आज खर्च कुछ कम होंगे और आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। छोटी सी छोटी परेशानी को भी अनदेखा करने की गलती न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में बॉस का मूड काफी खराब रहेगा और आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो झगड़े झंझट से दूर रहें, नहीं तो आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम नहीं कर सकते हैं। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आप बिना सोचे समझे कोई भी काम न करें। वही खाने पीने की चीजों से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपकी किसी बड़ी लापरवाही के कारण आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। उच्च अधिकारियों को आप से काफी निराश होना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। घर के सदस्यों के साथ टकराव और अहंकार से बचें। आपको अपने रिश्तों को अहमियत देना होगा। सेहत की बात करें तो आपको कानों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी दांवपेच से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप सोच समझकर अपने व्यवसायिक फैसले लें और कोई भी ऐसा काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। यदि आपने हाल ही में कोई नया काम शुरू किया है तो नई रणनीतियां बनाने के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। ऐसे में आपको अपना पक्ष खुलकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप चिंता मुक्त रहेंगे। यदि आप जीवनसाथी के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज का भार बढ़ने से आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे, साथ ही आपको काफी झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप ज्यादा तनाव लेंगे तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा निवेश है सोच समझकर करने की जरूरत है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। यदि आज आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आपको संभालकर रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके सहकर्मियों पर भरोसा करने से बचें नहीं तो आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो उसके अच्छे नतीजे आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अपने घर का वातावरण अच्छा रखने के लिए आज आप परिजनों साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी और शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन का अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:20 तक

English summary

Horoscope Today 23 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 23 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, May 21, 2022, 14:50 [IST]
Desktop Bottom Promotion