For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 October Horoscope: तुला राशि वालों का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, इन राशियों को भी रहना होगा आज संभलकर

|

क्या आज आपको अपने प्रयासों में मिलेगी सफलता और खुलेंगे आपके लिए तरक्की के रास्ते? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत के कारण आज आप काफी दुखी रहेंगे। आपको अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है अन्यथा आप बेकार के झंझटों में पड़कर अपना समय नष्ट कर बैठेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज कोई सकारात्मक बदलाव संभव है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिल सकता है। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज की बात करें तो शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला आज आपका भारी नुकसान करा सकता है। दफ्तर में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों से कहासुनी होने के आसार हैं। बेवजह की बातों को छोड़कर अगर आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, आप इसका सदुपयोग करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप उच्च शिक्षा को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप सोने चांदी से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपके हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। वहीं दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों को भी आज भाग्य का साथ मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको आपके खर्चे कुछ बढ़ते नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने बीच के सारे गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में बॉस का मूड काफी गर्म रहेगा। हो सकता है आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़े। आज आपके मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आ सकता है, हालांकि इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है, खासतौर पर अगर आप अनाज, तेल, लकड़ी आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। निजी जीवन में आज कुछ तनाव संभव है। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें अन्यथा आपके घर में अलगाव संभव है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी समस्या कुछ बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापारी हैं और आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने पुराने काम को ही आगे बढ़ाएंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आपके बीच आपसी समझ और बेहतर होगी। मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है खासतौर पर प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने के आसार हैं। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपका यह सपना पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करते समय आज पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जरा सी चूक नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो अब सारी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। हालांकि भविष्य में आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचने की सलाह दी जाती है। गठिया के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अटके हुए वेतन को लेकर आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। आज काम में भी आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको संभल कर रहना होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा कर रहे हैं। ऐसे में आपको बातचीत के द्वारा इस मसले का हल ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लंबे समय से चला आ रहा आपका परिश्रम आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम दे सकता है। आईआईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। छोटे व्यापारियों को आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आज दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा अतीत में लिए हुए किसी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले का अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरने वाला है। आज आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे, साथ ही शारीरिक रूप से भी काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सेहत की बात करें तो अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आज आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें। खान-पान में ज्यादा गड़बड़ी न करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। इसके अलावा अपने पेंडिंग कार्यों की लिस्ट न बढ़ाएं अन्यथा आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों पर मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप बड़ा मुनाफा चाहते हैं तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपका आर्थिक नुकसान संभव है। बेहतर होगा आप कोई भी लेन देन जल्दबाजी में न करें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने में ज्यादा आनाकानी न करने की सलाह दी जाती है। अब जितना ज्यादा मेहनत करेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज पैसों को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आप घर की सजावट या मरम्मत पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आपने निराश न करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर कार्यभार अधिक रहने की आशंका है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। पैसों को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस समय आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल और बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिल सकती है। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूल कर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। आज आपको गिरकर चोट लगने की आशंका है। बेहतर होगा आप संभल कर रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

English summary

Horoscope Today 23 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 23 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, October 22, 2021, 15:13 [IST]
Desktop Bottom Promotion