23 August Horoscope: धनु राशि वाले भूलकर भी न करें आज ये काम, इन 3 राशियों को भी रहना होगा संभलकर

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा और आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके रुके हुए काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो पिता की सलाह से आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद को शांत रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपका कारोबार तेज गति से आगे बढ़ेगा। आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही होगा। नौकरी करने वाले जातकों का कोई कठिन कार्य आज तय समय पर पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप काफी तनाव में रहेंगे। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ जाएगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 5:10 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आज आप कोई बड़ा व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो भविष्य में उसका अच्छा नतीजा आपको मिलने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज बड़े भाई या बहन की ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने प्रिय को नजरअंदाज करेंगे तो आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में गड़बड़ी न करें। आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्त रहेगा, लेकिन आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। घर के माहौल में सुधार नजर आएगा। यदि अपनों के साथ रिश्ते में दूरियां आ गई है तो आज सारी कड़वाहट को खत्म करने का मौका आपको मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का लाभ उठाएं। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आपकी मेहनत से कमान कमाया हुआ धन आसानी से आपके हाथ से सरक सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा

काफी दिनों बाद आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। आज आप अपनों के साथ घूमने फिरने के लिए यह भी जा सकते हैं। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी और आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपको अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप किसी करीबी को कोई तोहफा देने के लिए सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आप काफी निराश हो सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। कारोबार में ऐसे उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो आपको अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने लिए आराम करने का भी समय निकालें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद विवादस्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपको जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को गलत रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यदि आप अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। डॉक्टर और दवाइयों का खर्च आपकी जेब पर बोझ डाल सकता है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। छोटे व्यापारियों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरी करने वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में आपको अच्छी खबर मिलने के आसार हैं। आपका प्रमोशन हो सकता है। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करते रहने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सके तो आज बच्चों के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें, साथ ही बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता आपके बेहद प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप भविष्य में इस तरह की गलती करने से बचें अन्यथा आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा फायदा होने के आसार हैं, विशेष रुप से यदि आपका काम दवाइयों, कपड़ों, खाने पीने की चीजों, लोहे आदि का है तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो अति उत्साहित होकर अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। आज वजनदार चीजें उठाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

Story first published: Tuesday, August 23, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion