23rd January Horoscope: कन्या राशि वालों की होगी आज कोई मनोकामना पूरी, बाकी भी जानें अपनी किस्मत का हाल

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें, साथ ही बॉस के दिए हुए सुझावों पर भी आपको गौर करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को एक नई दिशा मिल सकती है। वहीं व्यापारियों के कामकाज में बढ़त होगी। घर का माहौल शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आपको पहल करनी चाहिए। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और परिश्रम करने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपका पूरा ध्यान आपके परिवार पर ही रहेगा। हो सकता है आप कुछ बढ़िया प्लान करें। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। दफ्तर में काम का बोझ हल्का रहेगा। आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी रुकावट आने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप खेलकूद में हिस्सा लें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। बेहतर होगा आप कोई भी फैसला लेने से बचें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण आने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:22

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए आज बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। यदि कुछ समय से आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आपको समय रहते संभलने की आवश्यकता है। एक दूसरे पर आप अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको एक दूसरे के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है और आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है, साथ ही अपनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कोई इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति को लेकर प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अपने मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपको किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने बड़ों से सलाह लेकर ही अपना फैसला लेना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता हैं। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। दफ्तर में आप अपनी मेहनत के बल पर उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपके कामकाज में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। भाई या बहन से जुड़ी अच्छी खबर आपको मिल सकती है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपको मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमापूंजी में इजाफा होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। जरा सी चूक आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

बातचीत में कुशलता आज आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटा-मोटा आर्थिक फायदा हो सकता है। बड़े फायदे के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप भावनात्मक रूप से कुछ कमजोर महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको लिवर से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। दूसरों की बातों से प्रभावित न हो। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा, ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपका बनता हुआ काम बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान होने के आसार हैं। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

Story first published: Monday, January 23, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion