For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23rd November Horoscope: इन 5 राशियों को होगा आज धन लाभ, क्या है आपके भाग्य में?

|

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज अचानक घर पर कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप अपने पिता के कारोबार से जुड़े हुए हैं तो आज उनकी कोई सलाह के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में बॉस आपकी खूब तारीफ करेंगे। हो सकता है आज आपको आपके मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का भी अवसर दिया जाए। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि कुछ समय से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो आपको जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी वाणी में मधुरता लाएं साथ ही अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करें। बेवजह का गुस्सा आपके बीच खटास बढ़ा सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत या बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आपका काम सुचारू रूप से पूरा होगा। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके वीजा को लेकर कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के कामकाज में वृद्धि संभव है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है। ऐसे में आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आपको आय का नया स्त्रोत भी प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के आसार हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप जल्दबाजी न करें। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, आपके लिए तरक्की के नए रास्ते जल्द ही खुलेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय का प्रेम और समर्थन मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो आज आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के हाथ अच्छी सफलता लग सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बीच दूरियां आ सकती है और घर का माहौल भी खराब हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही मजबूत रहने वाला है। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज पैसों से जुड़ी चिंता खत्म हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दफ्तर में आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। आज बॉस का मूड काफी खराब रहेगा। बेहतर होगा आप इस तरह की गलतियां दोहराने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई काम बीच में अटकने के आसार हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ सकती है, साथ ही दफ्तर में आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातक किसी रुकी हुई व्यवसायिक योजना को दोबारा शुरू कर सकते हैं। आज आप कुछ नई रणनीतियां भी तैयार करेंगे। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपकी मेहनत सफल हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि किसी मित्र के साथ आपकी कहासुनी हो गई है तो आज सारे गिले शिकवे भुलाकर आप एक बार फिर दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। मुमकिन है आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से आज आपको बचने की आवश्यकता है। आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आपका भविष्य भी सुरक्षित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी जाती है अन्यथा उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। छोटे व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं और आपका बचत असंतुलित होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, खासतौर पर अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो अधूरे कार्यों को लेकर आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अति उत्साहित होकर अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती हैं। परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। सेहत की बात करें तो आपको बुखार, सिरदर्द, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। टीमवर्क से आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापारी है और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपके मार्ग में आर्थिक समस्याएं आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी भी दूर हो सकती है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। बाहरी लोगों को अपने मामलों में ज्यादा टांग अड़ाने न दें नहीं तो आपकी मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आप पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको विपरित परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके बारे में गलत बातें फैलाकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज आपको अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आप अपने कर्मचारियों के साथ अनबन से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। बेकार की चीजों पर आपका धन खर्च हो सकता है।।जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। आज आप काफी तनाव में रहेंगे और मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:18

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अटकी हुई डील पूरी हो सकती है और आपको अच्छा आर्थिक फायदा होगा। यदि आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज वर्कलोड अधिक रहेगा, लेकिन आपकी यह मेहनत आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो दिन उचित है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

English summary

Horoscope Today 23rd November 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 23rd November in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, November 23, 2022, 5:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion